ब्रेकिंग
विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ... बिहार के किशनगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, शादी से तीन दिन पहले मंगेतर की गला घोंटकर हत्या कर ख... तमिलनाडु के मदुरै में तनिष्क शोरूम में हुई करोड़ों की सनसनीखेज चोरी, यूट्यूबर और बाइक टैक्सी चालक एस... महाराष्ट्र सरकार ने अधिसूचित किए नए वेतन नियम, 5 नवंबर 2026 से पूरे राज्य में लागू हुए नए प्रावधान उत्तराखंड के रामनगर वन प्रभाग में खौफनाक वारदात, चलती बाइक पर सवार महिला को बाघ ने जबड़े में दबोचकर ... उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दिल दहला देने वाली वारदात, प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बोरे के अंदर ... बिहार के बेतिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, सुप्रिया सिनेमा रोड स्थित सेनको गोल्ड शोरूम में 30 कर... हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, कार के 500 फीट गहरी खाई में गिरने से छह युवकों की...
देश

भारत में सच साबित हुई बाबा वेन्गा की भविष्यवाणी, 2020 में भी मचेगी दुनिया में भयंकर तबाही

सिडनीः मशहूर भविष्यवक्ता बाबा वेन्गा की खतरनाक भविष्यवाणी फिर सुर्खियों में है। बाबा की भविष्यवाणी के अनुसार साल 2020 इस बार खतरे का संकेत लेकर आ रहा है। आने वाले साल में भयंकर तबाही की आशंका है। धरती पर जल प्रलय आने के साथ यूरोपीय देशों में मुस्लिम कटरपंथी के चरम पर होने का खतरा बताया है। भारत में नागरिकता संशोधन विधेयक (CAA) को लेकर वर्तमान में चल रहे घमासान को देखते हुए ये भविष्यवाणी सही साबित होती दिख रही है।

बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेन्गा की पहले की हुई कई भविष्यवाणियां सच हो चुकी हैं। जिनमें सोवियत संघ का विघटन, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर 11 सितंबर 2001 को हुआ हमला, राजकुमारी डायना की मृत्यु और प्राकृतिक आपदा जैसी चीजें शामिल हैं। बाबा वेन्गा का असली नाम वेंगेलिया पांडेवा दिमित्रोवा था। वह सन् 1911 में पैदा हुई थी और 1966 में उनकी मौत हो गई थी। 12 साल की उम्र में बाबा वेन्गा ने अपनी आंखें खो दी थीं। तब उन्हें अहसास हुआ कि वेन्गा को भविष्य देखने के लिए ही भगवान ने उनकी आंखे छीनी हैं। बाबा वेन्गा ने मरने से पहले 85 साल की उम्र में 2020 के लिए कई भविष्यवाणियां की है।

बाबा वेन्गा के मुताबिक साल 2020 में यूरोप में मुस्लिम कट्टरपंथी अपने चरम पर होंगे। इसके अलावा नए साल में प्रलय और आपदाएं जैसी कई स्थितियां बनेंगी। देश में सूखा पड़ने की भी आशंका रहेगी। उन्होंने इस बात के लिए भी लोगों को चेताया था कि आने वाले साल में देश में धर्म के आधार पर विभाजन हो सकता है। मौजूदा हालत को देखते हुए ये बात सच साबित होती दिखती है। इसके अलावा उन्होंने एक और भविष्यवाणी की है जिसके मुताबिक साल 2020 में चीन मुख्य महाशक्ति बनकर उभरेगा। चीन के साथ भारत और रूस भी दुनिया पर राज करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button