ब्रेकिंग
EVM में टोटलाइजर से क्यों नहीं हो सकती वोटों की गिनती?: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग से मां... किशनगंज: खकवा नदी के तेज बहाव में तैरकर जनाजा ले जाने की मजबूरी, ग्रामीणों ने डीएम और बिहार सरकार से... शिवपुरी में रहस्यमयी बीमारी का कहर: 10 दिनों में एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत, डेंगू-मलेरिया निगे... भारतीय मुसलमानों के अधिकारों के लिए 51 सदस्यीय राष्ट्रीय निगरानी समिति का गठन: नई दिल्ली में ऐलान अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: श्रेयस अय्यर बने कप्तान, युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी... 'सैयारा' फेम अनीत पड्डा की नई सीरीज 'हुंकार: द रोर' का टीजर रिलीज: जानें कहानी, स्टार कास्ट और OTT र... नेपाल में 180 km/h की रफ्तार से आई 'हिमालयी सुनामी': रसुवा-धाडिंग में भारी तबाही, सुरंगों में बचाव क... LIC के दो नए धमाकेदार प्लान: गारंटीड सेविंग्स के साथ मिलेगा प्योर लाइफ कवर, 7 सितंबर से शुरू होगी बि... UPI का नया रिकॉर्ड: अगस्त में ₹29.82 लाख करोड़ का लेनदेन, कुल 2,451 करोड़ ट्रांजेक्शन दर्ज; NPCI ने ... श्रीकृष्ण के सबसे प्रिय भोग माखन-मिश्री और पंचामृत की विधि; जानें मलाई से शुद्ध माखन बनाने का आसान न...
देश

दिल्ली-एनसीआर में सर्दी का सितम, अभी और सताएगी शीतलहर

नई दिल्ली: पिछले सप्ताह से राजधानी मेें शीतलहर चल रही है और अधिकतम तापमान गिरकर सामान्य से नीचे पहुंच गया है। उत्तर भारत के पहाड़ों पर पिछले सप्ताह हुई बर्फबारी के कारण दिन और रात दोनों तापमान में गिरावट आई है। सोमवार को भी राजधानी के लोगों को ठंड से कोई खास राहत नहीं मिली और दिनभर शीतलहर ने लोगों को ठंडक का अहसास कराया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज न्यूनतम तापमान के और नीचे जाने और 28 दिसम्बर को इसके 4 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार से न्यूनतम तापमान में आई गिरावट बाद 26 दिसम्बर को 6 डिग्री सेल्सियस,27 दिसम्बर को 5 डिग्री सेल्सियस और 28 दिसम्बर को 4 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है। सफदरजंग में सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता 1,000 मीटर रही और सुबह साढ़े आठ बजे यह घटकर 600 मीटर पर आ गई। पालम में दृश्यता सुबह साढ़े पांच बजे 700 मीटर थी जो साढ़े आठ बजे घट कर 500 मीटर हो गई।  रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सुबह कोहरा रहने और दिनभर कोल्ड डे कंडीशंस बने रहने की संभावना है।

उत्तर भारत में पड़ सकता है पाला
मौसम की जानकारी देने वाली निजी क्षेत्र की स्काईमेट के अनुसार उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में इस सप्ताह भी शीतलहर का प्रकोप जारी रहने के आसार हैं। अनुमान है कि ज्यादातर जगहों पर तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button