ब्रेकिंग
रील्स की दीवानगी ने तोड़े शादी के सपने! बाइक स्टंट के दौरान बड़ा हादसा, लहूलुहान हुआ जोड़ा ममता बनर्जी का 'चुनावी युद्ध': क्या महिला वोटरों को रोकने के लिए हो रहा है SIR का इस्तेमाल चूड़ी पहनाने के बहाने मासूम से दरिंदगी: रायपुर की दिल दहला देने वाली घटना, आरोपी गिरफ्तार पटना बैंक लूट का खौफनाक अंत: जब दोस्त ने हड़पे पूरे पैसे, तो दूसरे ने सुपारी देकर उतरवा दिया मौत के ... हवाबाज़ी पड़ी भारी! शराब के ठेके पर नकली गन लहरा रहा था युवक, पुलिस ने धर दबोचा शर्मसार हुई इंसानियत! बरेली में नवविवाहिता से देवर ने किया रेप, पति बोला- राज खोला तो दे दूंगा जान दिल्ली में सांसों पर 'पहरा': 22 इलाकों में AQI 400 के पार, जानें कब छंटेगी जहरीली धुंध की चादर मैदान पर उतरीं अनाया बांगर: चौके-छक्कों के साथ बिखेरा ग्लैमर का जलवा, फैंस हुए फिदा! धुरंधर vs द राजा साब: सुपरस्टार प्रभास पर भारी पड़ा दमदार कंटेंट, बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' का एकतरफा र... नॉच का हुआ अंत! Dynamic Island के साथ आ रहा है सबसे सस्ता iPhone 17e, जानें कब होगा लॉन्च
देश

दिल्ली-एनसीआर में सर्दी का सितम, अभी और सताएगी शीतलहर

नई दिल्ली: पिछले सप्ताह से राजधानी मेें शीतलहर चल रही है और अधिकतम तापमान गिरकर सामान्य से नीचे पहुंच गया है। उत्तर भारत के पहाड़ों पर पिछले सप्ताह हुई बर्फबारी के कारण दिन और रात दोनों तापमान में गिरावट आई है। सोमवार को भी राजधानी के लोगों को ठंड से कोई खास राहत नहीं मिली और दिनभर शीतलहर ने लोगों को ठंडक का अहसास कराया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज न्यूनतम तापमान के और नीचे जाने और 28 दिसम्बर को इसके 4 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार से न्यूनतम तापमान में आई गिरावट बाद 26 दिसम्बर को 6 डिग्री सेल्सियस,27 दिसम्बर को 5 डिग्री सेल्सियस और 28 दिसम्बर को 4 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है। सफदरजंग में सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता 1,000 मीटर रही और सुबह साढ़े आठ बजे यह घटकर 600 मीटर पर आ गई। पालम में दृश्यता सुबह साढ़े पांच बजे 700 मीटर थी जो साढ़े आठ बजे घट कर 500 मीटर हो गई।  रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सुबह कोहरा रहने और दिनभर कोल्ड डे कंडीशंस बने रहने की संभावना है।

उत्तर भारत में पड़ सकता है पाला
मौसम की जानकारी देने वाली निजी क्षेत्र की स्काईमेट के अनुसार उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में इस सप्ताह भी शीतलहर का प्रकोप जारी रहने के आसार हैं। अनुमान है कि ज्यादातर जगहों पर तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button