ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
धार्मिक

घर में पॉजिटिविटी बढ़ाना है तो लगाएं इन पक्षियों की तस्वीर

इंदौर। शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे पक्षियों का चहचहाना पसंद नहीं आता है। खूबसूरती पक्षियों को देखकर मन प्रफुल्लित हो जाता है और उत्साह के भर जाता है। यही कारण है कि वास्तु शास्त्र में भी पक्षियों को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। वास्तु एक्सपर्ट चैतन्य मलतारे के मुताबिक, यदि आप भी अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाना चाहते हैं तो घर में कुछ शुभ पक्षियों की तस्वीर लगा सकते हैं। यहां जानें घर में किन पक्षियों की तस्वीर लगाना शुभ होता है और किन पक्षियों की फोटो लगाना अशुभ माना जाता है।

घर में न लगाएं इन पक्षियों की तस्वीर

घर में कभी भी गिद्ध, उल्लू, कौआ या चमगादड़ जैसे पक्षियों की तस्वीर नहीं लगाना चाहिए। इस पक्षियों को नकारात्मक माना जाता है। इन पक्षियों को देखने पर व्यक्ति के मन में नकारात्मक भाव उत्पन्न होता है।

घर में गौरैया की तस्वीर लगाना शुभ होता है। आस पास गौरैया की मौजदूगी होने पर सकारात्मक ऊर्जा का अहसास होता है। इसकी तस्वीर घर में लगाने पर जीवन में खुशियां आती है। गौरैया की तस्वीर घर में पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।

कबूतर

कबूतर भी शांति और प्रेम का प्रतीक माना जाता है। घर में कबूतर की तस्वीर हमेशा पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए। यदि घर में सफेद कबूतर की फोटो लगाते हैं तो इसे ज्यादा शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि घर में सफेद कबूतर की फोटो लगाने से परिवार में प्रेम व स्नेह बना रहता है।

नाचते मोर की फोटो

घर में नाचते हुए मोर की फोटो लगाना भी शुभ होता है। ऐसी तस्वीर हमेशा घर में उत्तर और दक्षिण दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में हमेशा उत्साह व उमंग का माहौल बना रहता है।

नीलकंठ

नीलकंठ पक्षी की तस्वीर घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा और शांति बनी रहती है। नीलकंठ की फोटो घर में उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। वास्तु में इस दिशा को ईशान कोण कहा जाता है। ईशान कोण को वास्तु में सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र बताया गया है। इसके अलावा घर में तोते की तस्वीर भी लगा सकते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button