ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
मध्यप्रदेश

25 लाख का लोहा बेचने के आरोप में CBI RPF ने इंजीनियर को किया गिरफ्तार, खरीददार पर भी लटकी तलवार

बुरहानपुर। सीनियर सेक्शन इंजीनियर हरेंद्र कुमार को रेलवे की सीबीआई आरपीएफ ने करीब पच्चीस लाख रुपये कीमत का 24 टन लोहा बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इंजीनियर को गिरफ्तार कर शुक्रवार दोपहर खंडवा रेल न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। सीनियर सेक्शन इंजीनियर के खिलाफ रेल संपति अवैध कब्जा अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

लोहा खरीदने वाले की भी होगी गिरफ्तारी

इस मामले में गत सात अक्टूबर को शिकायत की गई थी। जांच के बाद रेल सीबीआइ टीम ने आरोपी सीनियर सेक्शन इंजीनियर को पकड़ा। आरपीएफ ने उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। भुसावल रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी जीवन चौधरी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बेचे गए लोहे का पता भी आरपीएफ और टीम ने लगा लिया है। यह लोहा भी जल्द बरामद कर ठिकाने पर पहुंचा दिया जाएगा। लोहा खरीदने वाले की भी विधिवत गिरफ्तारी की जाएगी।

Related Articles

Back to top button