ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
व्यापार

22 हजार नये कैमरों से होगी सेफ सिटी की निगरानी

लखनऊ । प्रदेश में सेफ सिटी परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए योगी सरकार की ओर से युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। परियोजना के तहत सेफ सिटी पर पैनी नजर रखने के लिए करीब 22 हजार कैमरों की पहचान की गयी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप गृह विभाग ने सेफ सिटी परियोजना के पहले चरण के तहत 17 नगर निगमों व गौतमबुद्ध नगर में इन्टीग्रेशन के लिए 21,968 कैमरों की पहचान की है, जिसमें से 15,732 को कण्ट्रोल रूम से इन्टीग्रेट किया जा चुका है। इसके अलावा नये कैमरों के लिये 4,150 हॉट स्पॉट चिन्हित किये गये हैं। यहां नये कैमरे लगाने का काम जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही 1861 हॉट-स्पॉट को चिन्हित कर 656 पीआरवी द्वारा पेट्रोलिंग करायी जा रही है। इस दौरान 2324 डार्क स्पॉट्स को भी चिन्हित किया गया है, जिसमें से 1416 स्थानों पर स्ट्रीट लाइट स्थापित की जा चुकी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेफ सिटी परियोजना को लेकर हाल ही में गृह विभाग के साथ समीक्षा बैठक की थी, जिसमें उन्हे गृह विभाग के अधिकारियों ने प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने परियोजना से जुड़े गृह विभाग के शेष बचे कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिये। सेफ सिटी परियोजना पर सीएम की इसी मंशा के अनुरूप तेजी से कार्य किया जा रहा है। इनमें सरकारी और निजी सीसीटीवी, अंधेरे वाले स्थानों, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था वाले स्थानों की पहचान का काम डेडलाइन के तहत पूरा कर लिया गया है। गृह विभाग द्वारा 17 नगर निगम और गौतमबुद्ध नगर में सीसीटीवी कैमरों को स्मार्ट सिटी के कंट्रोलरूम से इंटीग्रेट करने के लिए 21 हजार से अधिक कैमरों को चिन्हित किया गया है। इनमें 10 नगर निगम के स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) से इंटीग्रेशन के लिए 11544 कैमरों को चिन्हित किया गया है जबकि 7 नगर निगम के स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) से इंटीग्रेशन के लिए 7285 कैमरों को चिन्हित किया गया है। इसी तरह गौममबुद्धनगर के आईसीसीसी से इंट्रीग्रेशन के लिए 3139 कैमरों की पहचान की गयी है। इनमें से नगर विकास द्वारा 10 नगर निगम के आईसीसीसी से 8940 कैमरों को इंटीग्रेट किया जा चुका है। इसी तरह पुलिस विभाग के अलावा स्मार्ट सिटी के कंट्रोल रूम से 10 नगर निगम के आईसीसीसी से 5684 कैमरों और 7 नगर निगम के आईटीएमएस से 1108 कैमरों को जोड़ा जा चुका है। ऐसे में कुल 15 हजार से अधिक सीसीटीवी को आईसीसीसी और आईटीएमएस से जोड़ा जा चुका है।
यूपी पुलिस ने सबसे अधिक गौतमबुद्धनगर में 3139 सीसीटीवी की पहचान की है जबकि दूसरे नंबर पर कानुपर में 3019, तीसरे नंबर पर मेरठ में 2120, चौथे नंबर पर गाजियाबाद में 1464 और पांचवे नंबर पर लखनऊ में 1461 सीसीटीवी की पहचान की है। इसी तरह महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों के लिए एक सुरक्षित, संरक्षित एवं सशक्त वातावरण देने के लिए 2324 डार्क स्पॉट चिन्हित किये हैं। इनमें पहले नंबर पर गौतमबुद्धनगर में 322, दूसरे नंबर पर कानपुर में 268, तीसरे नंबर पर गाजियाबाद में 263, चौथे नंबर पर वाराणसी में 196 और पांचवे नंबर पर अलीगढ़ में 182 डार्क स्पॉट चिन्हित किये हैं। इसके अलावा यूपी पुलिस ने 4150 हॉट स्पॉट सीसीटीवी के लिए चिन्हित किये हैं। इनमें पहले नंबर पर वाराणसी में 728, दूसरे नंबर पर लखनऊ में 509, तीसरे नंबर पर कानपुर में 449, चौथे नंबर पर अलीगढ़ में 353 और पांचवे नंबर पर मेरठ में 316 हॉट स्पॉट स्थानों की सीसीटीवी के लिए पहचान की गयी है। वहीं यूपी-112 की ओर से पेट्रोलिंग के लिहाज से 1861 स्थानों की पहचान की गयी। इनमें सबसे ज्यादा लखनऊ में 299, दूसरे नंबर पर गोरखपुर में 190, तीसरे नंबर पर सहारनपुर 183, चौथे नंबर पर कानुपर और प्रयागराज में 173 और पांचवे नंबर पर मेरठ में 151 स्थानों की पहचान की गयी है। वहीं इन स्थानों पर पेट्रोलिंग के लिए 656 पीआरवी को लगाया गया है। इनमें सबसे ज्यादा लखनऊ में 87, दूसरे नंबर पर कानपुर 80, तीसरे नंबर पर गौतमबुद्धनगर 63, चौथे नंबर पर मरेठ में 51 और पांचवे नंबर पर गाजियाबाद में 50 पीआरवी को पेट्रोलिंग के लिए लगाया गया है।

Related Articles

Back to top button