ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
मध्यप्रदेश

चलती बस से सवारी उतारने पर गिरा युवक, पिछला पहिया चढ़ने से मौत, ड्राइवर पर केस दर्ज

इंदौर। सरवटे बस स्टैंड पर बस ड्राइवर और कंडक्टर की लापरवाही से युवक की मौत हो गई। ड्राइवर ने चलती बस से सवारी उतार दी इससे युवक गिर गया और बस का पिछला पहिया चढ़ गया। युवक की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।

छोटी ग्वालटोली टीआइ उमेश यादव के मुताबिक, घटना घमंडी लस्सी के सामने की है। अशोक नगर निवासी 24 वर्षीय संजीव लक्ष्मण सिंह इंदौर-उज्जैन मार्ग पर चलने वाली बाणेश्वरी ट्रैवल्स की बस से इंदौर आया था। कंडक्टर ने लापरवाहीपूर्वक संजीव को चलती बस से नीचे उतार दिया। ड्राइवर ने भी बस धीरे नहीं की और संजीव उतरते समय गिर गया। इससे बस का पिछला पहिया संजीव पर चढ़ गया।

ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज, बस जब्त

शुक्रवार दोपहर संजीव को गंभीर अवस्था में अस्पताल भिजवाया गया। शनिवार को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने ड्राइवर के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर बस को जब्त कर लिया है।

Related Articles

Back to top button