ब्रेकिंग
National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और द... Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देश... Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का...
मध्यप्रदेश

मतदान के प्रति देश भर में अलख जगाएगा “मांडू मैराथन रन फार वोट “

मांडू। ऐतिहासिक पर्यटन नगरी मांडू में रविवार को आयोजित होने वाला ‘मांडू मैराथन रन फॉर वोट’पूरे देश में मतदान के प्रति जागरूकता पैदा करेगा। लोकतंत्र के उत्सव को सफल बनाने के लिए किए जा रहे इस आयोजन से मैराथन एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के जुड़ जाने से आयोजन राष्ट्रीय स्तर का हो गया है।

नेशनल मैराथन प्लेटफार्म पर जानकारी उपलब्ध होने के कारण देश भर के मैराथन प्रेमी इससे जुड़ने लगे हैं और अब तक लगभग 1000 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। नए मतदाताओं को इस आयोजन के माध्यम से विशेष रूप से फोकस किया जाएगा।

इस मैराथन की शुरुआत ऐतिहासिक बाज बहादुर महल रेवाकुंड क्षेत्र से होगी। इस मैराथन में 18 वर्ष से 49 वर्ष तक के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। 21 किलोमीटर 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की दौड़ का आयोजन किया जाएगा। ऑनलाइन लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन किया जा रहे हैं। प्रत्येक आयु वर्ग में प्रथम पुरस्कार 15 हजार द्वितीय पुरस्कार 5 हजार और तृतीय पुरस्कार 25 सौ रखा गया है।

सभी प्रतिभागियों को मतदान के प्रति जागरूक करने वाली वोट की थाप वाली टी शर्ट दी जाएगी। अब तक महाराष्ट्र ,राजस्थान ,गुजरात ,छत्तीसगढ़, तेलंगाना के साथ मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से एक 1000 के लगभग पंजीयन प्राप्त हो चुके हैं। इसमें मैराथन प्रोफेशनल्स भी भाग ले रहे हैं।

एकेडमी ऑफ़ इंदौर मैराथनस का व्यवसायिक एवं तकनीकी मार्गदर्शन भी आयोजन में लिया जा रहा है। मैराथन को लेकर चेस नंबर ,पॉइंट सुरक्षा, प्रतिभागियों से जुड़ी स्वास्थ्य एवं सुरक्षा आदि बारीक इंतजामों को देखा जा रहा है।

मतदान जागरूकता को लेकर यह प्रदेश का बड़ा आयोजन

बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने और मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मांडू में प्रदेश का यह बड़ा आयोजन होने जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऐसे प्रयास किया जा रहे हैं कि इस आयोजन में प्रदेश के मुख्य चुनाव आयुक्त का वीडियो संदेश भी प्रसारित किया जाए। इसके साथ ही एमपी टूरिस्ट में बोर्ड के एमडी शिवशेखर शुक्‍ला का वीडियो संदेश भी कार्यक्रम स्थल पर प्रसारित करने की योजना है।

यह प्रथम संस्करण सालाना इवेंट बनेगा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मांडू मैराथन का यह प्रथम संस्करण है। फिलहाल इसे मतदान के प्रति जागरूकता से जोड़ दिया गया है। मांडू मैराथन को सालाना इवेंट बनाकर प्रतिवर्ष बड़े स्तर पर विभिन्न सामाजिक संदेशों के साथ मांडू के पर्यटन को बढ़ाने के लिए लगातार प्रतिवर्ष इसका आयोजन होगा। एमपी टूरिज्म बोर्ड जिला प्रशासन के साथ रेडक्रॉस सोसाइटी इसका आयोजन करेगी।

वोट की थाप बना आकर्षण का केंद्र

इधर जिला प्रशासन द्वारा मादल थामें नर्तक का चित्र शीर्षक वोट की थाप धार करेगा मतदान इन दोनों मतदाताओं में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। आदिवासी बहुल क्षेत्र में यह प्रयास मतदान को बढ़ाने में काफी प्रभावी सिद्ध हो सकता है। आपके वोट की थाप धार करेगा मतदान आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

जिले के नवीन युवा 70 हजार मतदाताओं पर फोकस

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार धार जिले की सात विधानसभा सीटों पर लगभग 70 नवीन युवा मतदाता अपने मताधिकारों का प्रयोग करेंगे। पहली बार मतदान करने को लेकर युवाओं में जिज्ञासा होती है। प्रशासन का प्रयास है कि पहली बार उन्हें मतदान करना ऐसा लगे जैसे वह किसी उत्सव में भाग ले रहे हैंऔर भारतीय लोकतंत्र के प्रति उनमें शुरुआत से ही अच्छे भाव रहे इसी को देखते हुए इस आयोजन के माध्यम से जिले के नवीन हजारों मतदाताओं पर विशेष तौर पर फोकस किया जा रहा है।

मांडू मैराथन के आकर्षण

  • मांडू मैराथन के दौरान जगह-जगह आयोजित होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
  • नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से मतदान का महत्व बताएंगे कलाकार
  • निर्वाचन जागरूकता गीत बजाए जाएंगे और जागरूकता के लिए लगेंगे होर्डिंग्स
  • लगभग 2000 प्रतिभागियों के हिस्सा लेने की संभावना।
  • हर प्रतिभागी को प्रदान की जाएगी मतदान के प्रति जागरूक करती वोटर की थाप वाली टी-शर्ट
  • डॉक्टर के दल के साथ तीन एंबुलेंस रहेगी मौजूद
  • दौड़ के दौरान मार्ग पर जगह-जगह रखे जाएंगे चलित शौचालय

“इस आयोजन का उद्देश्य लोकतंत्र के उत्सव चुनाव मैं मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक करना है। हर आयु वर्ग की सहभागिता इस आयोजन में रहेगी। प्रतिभागी 20 अक्टूबर तक मांडू मैराथन रन फॉर वोट’ में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। सभी आमंत्रित हैं।

प्रियंक मिश्रा कलेक्टर धार

फोटो कैप्शन-

16mnd-02-वोट की थाप मतदाताओं को मतदान के लिए कर रही प्रेरित।

16mnd-03- ऐसा रहेगा मांडू मैराथन रन पर वोट का रूट चार्ट।

Related Articles

Back to top button