ब्रेकिंग
West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का 'अन्नपूर्णा भंडार' प... पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: 'वर्क फ्रॉम होम' अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर प... Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन ... Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतार... Patna News: पटना के ‘एटीएम वाले सैलून’ पर बैंक का एक्शन, वायरल वीडियो के बाद हटाया गया SBI का बोर्ड
व्यापार

Google ने क्रोम के नए वर्जन का किया एलान, जानें नए फीचर्स के बारे में

Google के वेब ब्राउजर क्रोम का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, गूगल ने हाल ही में क्रोम 118 अपडेट का ग्लोबल रोलआउट पूरा किया है। इसी के साथ कंपनी ने क्रोम के नए वर्जन को लेकर भी एलान किया है। गूगल ने हाल ही में क्रोम 118 अपडेट का ग्लोबल रोलआउट पूरा किया है। इसी के साथ कंपनी ने क्रोम के नए वर्जन को लेकर भी एलान किया है। यूजर्स के लिए कंपनी ने क्रोम 119 बीटा अपडेट को पेश किया गया है। क्रोम 119 बीटा अपडेट को कुछ नए बदलावों और फीचर्स के साथ लाया गया है।

फीचर को मैन्यूअली इनेबल करने की जरूरत

गूगल क्रोम 119 अपडेट का स्टेबल वर्जन बहुत जल्द रिलीज किया जा सकता है। गूगल बीटा टेस्टिंग के साथ टैब ग्रुप सेव फीचर और सिंक फीचर को लेकर काम कर रहा था। वहीं नए अपडेट के साथ कंपनी ने यूजर्स के लिए यह सुविधा पेश कर दी है। हालांकि, इस फीचर को मैन्यूअली इनेबल करने की जरूरत होगी।

टैब मैनेजमेंट की सुविधा हुई बेहतर

क्रोम के आईओएस बीटा अपडेट के साथ यूजर्स को अलग-अलग डिवाइस का इस्तेमाल करने पर भी ब्राउजिंग जारी रखने की सुविध मिलता है। इस अपडेट के साथ क्रोम में यूजर्स को अब पुराने डिवाइस में टैब्स को खोलने का वन क्लिक बटन मिल रहा है। क्रोम 119 अपडेट के साथ कैनरी वर्जन में टैब मैनेजमेंट का एक फीचर शोकेस किया गया है। हालांकि, इस नए फीचर को लेकर अभी तक कुछ खास जानकारियां सामने नहीं आई हैं।

माना जा रहा है कि इस फीचर के साथ यूजर को बहुत सारे ओपन टैब्स को मैनेज करना आसान होगा। इस नए फीचर को टैब्स में दांयी या बांयी ओर लोकेट किया जा सकता है। नया फीचर टैब स्विचर के ऑप्शन के पास नजर आ सकता है।

Related Articles

Back to top button