ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
व्यापार

स्पेशल ऑफर में OnePlus का यह 5G फोन, जानें कितनी कीमत पर खरीद सकते हैं ये मोबाइल

 ग्रेट इंडियन फेस्टिवल में 80W चार्जिंग और 50 मेगापिक्सल के कैमरा वाले OnePlus Nord 3 5G पर स्पेशल ऑफर दिया जा रहा है। इस ऑफर में फोन को कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर और एक्सचेंज डील में ऑर्डर कर सकते हैं। वनप्लस ने अपने किफायती नॉर्ड सीरीज स्मार्टफोन पर ऑफर की बारिश कर दी है। कंपनी ने कुछ महीने पहले ही अपनी नॉर्ड लाइनअप में OnePlus Nord 3 5G को जोड़ा है। मॉडल दमदार फीचर्स के साथ आते हैं। OnePlus Nord 3 5G अब तक का सबसे शक्तिशाली वनप्लस नॉर्ड स्मार्टफोन है, जो दमदार कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और तेज चार्ज होने वाली बैटरी के साथ आता है। अमेजन इंडिया पर ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल चल रही है। सेल में स्मार्टफोन्स पर तगड़ी डील दी जा रही है। अगर आप सेल में वनप्लस का कोई फोन लेना चाहते हैं, तो आज का स्पेशल ऑफर आपके लिए ही है। ग्रेट इंडियन सेल के स्पेशल ऑफर में OnePlus Nord 3 5G स्मार्टफोन ऑफर्स के साथ मिल रहा है।

फोन के 8जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंटएं की कीमत 33,999 रुपये है। स्पेशल ऑफर में आप इसे 2 हजार रुपये के कूपन डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। बैंक ऑफर में फोन की कीमत को 2250 रुपये तक और कम किया जा सकता है। सेल में इस फोन पर 31 हजार रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।

वनप्लस नॉर्ड 3 5G के बेस्ट फीचर

आपको इस सेगमेंट में वनप्लस नॉर्ड 3 5G के बेस्ट फीचर मिलेंगे। कंपनी इस फोन में 2772×1240 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.74 इंच का AMOLED डिस्प्लेऑफर कर रही है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। वनप्लस का यह 16जीबी तक की LPDDR5x रैम और 256जीबी तक के UFS 3.1 स्टोरेज ऑप्शन मेंआता है। प्रोसेसर के तौर पर इस फोन में आपको मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000 चिपसेट देखने को मिलेगा।

फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे

फोन के बैक पैनल पर फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे दिए गए हैं। इनमें 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर कर रही है। खास बात हैकि फोन का मेन कैमरा OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन फीचर ऑफर करता है। फोन की बैटरी 5000mAh की है। यह 80 वॉट की SUPERVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन ऑप्शन मिस्टी ग्रीन और टेंपेस्ट ग्रेकलर ऑप्शन में आता है।

Related Articles

Back to top button