ब्रेकिंग
राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड की 26वीं बैठक: खनिज अन्वेषण की प्राथमिकताओं को दिया गया अंतिम र... छत्तीसगढ़ बनेगा क्रिटिकल मिनरल्स का हब: लिथियम, REE और 35 रणनीतिक खनिज ब्लॉकों की होगी खोज, GSI ने स... छत्तीसगढ़ में ED का बड़ा एक्शन: पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी आवास पर छापा, कांग्रेस का... बरेली: नीली बत्ती वाली फर्जी महिला IAS का करोड़ों का जॉब स्कैम, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर करते थे ठग... IIT में अच्छी रैंक के बाद भी चुना शतरंज: सड़कों पर गुजारी रातें, अब 30 देशों में सिखा रहे हैं चेस; प... गोविंदा-सुनीता के 40 साल पुराने रिश्ते में सुलह: फैमिली कोर्ट पहुंचीं पत्नी सुनीता आहूजा, तलाक की या... केन्या में भीषण हेलिकॉप्टर क्रैश: इक्वाडोर के खुफिया प्रमुख और 5 अमेरिकी नागरिकों सहित सभी 7 लोगों क... माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में बड़ा बदलाव: कुल पोर्टफोलियो और कर्जदार घटे, औसत लोन साइज 19% बढ़ा भारत में Starlink की नई छलांग: Gen 2 सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन और D2D सर्विस के लिए नया आवेदन सावन पुत्रदा एकादशी कब है? जानें 23 अगस्त 2026 की सही तिथि, पूजा विधि और संतान प्राप्ति के सिद्ध मंत...
मध्यप्रदेश

बैरागढ़ में श्रद्धालुओं को लुभा रही महाकाल की प्रतिकृति में विराजित मातारानी की झांकी

भोपाल। संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में शारदीय नवरात्र का उल्लास चरम पर है। इस बार यहां 50 से अधिक स्थानों पर मां अंबे के सुंदर दरबार सजाए गए हैं। कुछ झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र हैं। सांझ ढलते ही भक्त मां के दरबार के दर्शन करने निकल पड़ते हैं। झांकी स्थलों पर मां के जगराते और धार्मिक कार्यक्रम हो रहे हैं।

गिदवानी पार्क में सजी है झांकी

गिदवानी पार्क में यंग जनरेशन सेवा समिति ने शिवलिंग की प्रतिकृति के अंदर मां अंबे की प्रतिमा सजाई है। यह झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। दूर-दूर से श्रद्धालु मातारानी की इस मनोरम झांकी को देखने पहुंच रहे हैं। यंग जनरेशन सेवा समिति पार्क के अंदर ही मातारानी का दरबार सजाती है। समिति पिछले 30 साल से नवरात्र मना रही है। समिति के संस्थापक सदस्य नरेश कीर्तानी के अनुसार शारदीय नवरात्र के दौरान अलग-अलग धार्मिक थीम पर झांकी स्थापना करने के कारण लोग दूर-दूर से यहां दर्शन करने पहुंचते हैं। समिति नवरात्र के समापन अवसर पर कन्या भोज एवं भंडारे का आयोजन भी करती है।

मां के विभिन्न रूप में दर्शन

पुराना बी वार्ड में मां के विभिन्न रूप की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। आकर्षक रौशनी और साज सज्जा के कारण यह दरबार आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसकी स्थापना शिव सेना युवा समिति करती है। समिति की प्रतिमा हमेशा आकर्षण का केंद्र रहती है। रंगीन बल्बों से सजावट एवं भव्य पंडाल देखने भक्त पहुंचते हैं। संत लाल साई के सान्निध्य में टेंपल आफ संबोधि पर भी शारदीय नवरात्र उत्साह से मनाया जा रहा है। यहां वैदिक रीति से पूजा-अर्चना की जाती है। आरा मशीन रोड, सीआरपी, प्रेम रामचंदानी मार्ग, सैनिक कालोनी एवं सीटीओ क्षेत्र में भी मां अंबे सुंदर दरबार सजाए गए हैं। गांधीनगर एवं पास के गावों में भी शारदीय नवरात्र धूमधाम से मनाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button