ब्रेकिंग
श्री अकाल तख्त साहिब में पेशी के बाद सामने आई CM भगवंत मान की पहली तस्वीर अमृतसर में ठंड का कहर, रेल गाड़ियों की रफ्तार पर लगी ब्रेक, विजिबिलिटी जीरो GNDU के 50वें कन्वोकेशन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने Students को दी डिग्रियां हौजरी फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 3 मंजिला इमारत बनी आग का गोला, लाखों का माल जलकर राख CM Mann का स्पष्टीकरण: श्री अकाल तख्त साहिब को चैलेंज करने की मेरी हिम्मत नहीं Jalandhar West में चोरों का आतंक, सैलून के ताले तोड़कर दिया घटना को अंजाम चंडीगढ़ के मौसम को लेकर Red Alert जारी, ठंड ने तोड़े रिकार्ड Jalandhar Court ने आतिशी Video मामले में दिए सख्त आदेश माघी मेले में बोले सुखबीर बादल, विरोधियों पर बोला हमला चेहरे ढके, हाथों में लोहे की रॉड... Bathinda में चोर गिरोह का आतंक, दहशत में व्यापारी
मध्यप्रदेश

स्मार्ट सिटी की तोड़-फोड़ और नाला टेंपिंग में घोटाला, कांग्रेस सरकार बनी तो होगी जांच

इंदौर। चुनावी मौसम में कांग्रेस ने शिवराज सरकार के साथ भाजपा की निगम परिषद को भी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरने की कोशिश की। कर्नाटक की तर्ज पर नारा बुलंद करते हुए कांग्रेस ने कमीशनखोरी का आरोप प्रदेश सरकार और नगर निगम परिषद पर लगाया है। गुरुवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता चरणजीत सपरा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश में तो 18 वर्ष से भाजपा की सरकार है, लेकिन इंदौर में 21 वर्ष से नगर निगम भाजपा की है।

प्रदेश के साथ इंदौर में तमाम विकास योजनाओं में 50 प्रतिशत तक कमीशन लेकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। कांग्रेस की सरकार बनी तो स्मार्ट सिटी के नाम पर तोड़फोड़ से लेकर कान्ह नदी के शुद्धीकरण, नाला टेपिंग प्रोजेक्ट तक के भ्रष्टाचार की जांच कराई जाएगी।
सपरा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि शिवराज ने 18 साल में प्रदेश का बंटाढार किया है। हर चुनाव में विकास के नाम पर वोट और सत्ता पाने वाली भाजपा आज कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर खुलकर जवाब क्यों नहीं देती? इंदौर में निरंतर भाजपा की परिषद होने के बाद भी इंदौर के लाखों नागरिक आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं।

मास्टर प्लान अधूरे या असफल साबित हुए

शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्डा, कार्यवाहक अध्यक्ष विशाल गोलू अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा की वादाखिलाफी और बदनीयती के कारण स्मार्ट सिटी, अमृत प्रोजेक्ट, प्रधानमंत्री आवास योजना, नाला टेपिंग, मास्टर प्लान अधूरे या असफल साबित हुए हैं। सड़कों पर चलना दूभर होता जा रहा है। मार्गों के विकास के नाम पर करोड़ों रुपये की धनराशि खर्च करने के बाद भी यातायात समस्या का स्थायी हल इंदौर के नागरिकों को नहीं मिला है।

त्योहार के दौरान इंदौर में प्रमुख बाजारों को ‘नो-व्हीकल जोन’ घोषित किया जाता रहा है। संपूर्ण शहर में पार्किंग की समस्या को भाजपा 21 वर्ष में भी हल नहीं कर पाई है। सरस्वती तथा कान्ह नदी के शुद्धीकरण के लिए ड्रेनेज के आउटफाल को रोकने के लिए नाला टेपिंग में अरबों रुपये खर्च किए गए। इसके बाद पूरे शहर में बरसात में पानी भरने लगा है। इस बारे में शिकायतों के बाद भी आज तक जांच शुरू नहीं हुई। पटेल नगर की पुरानी बावड़ी हादसे के लिए भी कांग्रेस ने भाजपा के भ्रष्टाचार को जिम्मेदार बताया।

Related Articles

Back to top button