ब्रेकिंग
*मुख्यमंत्री की ओर से गुरदासपुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का तूफानी दौरा* ऑपरेशन महादेव ने संतुष्टि को आत्मविश्वास में बदला… जवानों को सम्मानित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने... दिल्ली से लेकर केरल तक बरसेंगे मेघ, पहाड़ों पर बारिश से तबाही… जानें UP-बिहार का हाल महाराष्ट्र: विरार में बड़ा हादसा, चार मंजिला रिहायशी इमारत का एक हिस्सा ढहा, 2 की मौत, कई घायल गाजियाबाद: GDA फ्लैट की छत गिरी, सो रहा परिवार मलबे में दबा, 5 जख्मी ‘बॉयफ्रेंड नहीं आया तो कूद जाऊंगी…’, बिजली के टॉवर पर 100 फीट ऊपर तक जा चढ़ी लड़की, फिर देने लगी धमक... No Helmet No Fuel! UP में अब सिर्फ हेलमेट लगाने वालों को ही मिलेगा पेट्रोल 5वीं कक्षा की छात्रा ने स्कूल में की आत्मदाह की कोशिश, बाथरूम में गई और खुद पर छिड़का कैरोसिन, फिर ल... दीवाली-छठ के मौके पर टिकट की टेंशन नहीं, बिहार सरकार चलाएगी बसें… दिल्ली-हरियाणा और UP से यात्रा होग... 55 साल की महिला ने 17वीं संतान को दिया जन्म, 5 बच्चों की हो चुकी हैं शादियां, डॉक्टर बोले- नसबंदी के...
मध्यप्रदेश

‘कांग्रेस ने आदतन अपराधियों को दिया टिकट’, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान

जबलपुर। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों में खलबली मची हुई है। अब सभी राजनीतिक पार्टियां अपने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर रहे हैं। इसी बीच कल कांग्रेस ने अपने 88 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है। इस दूसरी लिस्ट में पुरनी तीन सीटों पर उम्मीदवारों के नामों में बदलाव किया है। जिसके बाद अब बवाल होना शुरू हो गया है। दूसरी सूची को लेकर अब विपक्ष की ओर से बयानबाजी शुरू हो गया है। इसी बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है।

वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशियों की सूश्ची परिवारवाद की गारंटी है। कांग्रेस ने आदतन अपराधियों को टिकट दिया है। कांग्रेस की इस सूची में सीईसी की कोई झलक नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि कमलनाथ कहते हैं कि इन्होंने गाली खाने की पॉवर ऑफ अटॉर्नी दिग्विजय सिंह को दी है। लाज़मी है करप्शन की अटॉर्नी भी किसी को दी होगी। दिग्विजय और कमलनाथ के बीच तलवार खिंची है।

उन्होंने आगे कहा कि अखिलेश यादव के बयान ने INDIA गठबंधन की पोल खोल दी है। खुद अखिलेश ने कांग्रेस के नेताओं को दो कौड़ी का बताया। उन्होंने आगे कहा कि मध्यप्रदेश के अंदर कांग्रेस की कोई औकात नहीं है। भाजपा की बची हुई सीटों पर जल्द प्रत्याशियों का नाम जारी करेगी। उन्होंने प्रदेश में ऐतिहासिक बहुमत के साथ बीजेपी की जीत का भी दावा किया है।

Related Articles

Back to top button