ब्रेकिंग
हरियाणा सरकार ने 2014 की नीतियों के तहत पक्के हुए कर्मचारियों का मांगा पूरा ब्योरा, मुख्य सचिव के कड... LK Advani Hospitalized: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप क... Jailer 2 Box Office Collection Day 2: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, दो दिनों मे... India GDP Growth Rate 2026: IMF और विश्व बैंक के बाद सांख्यिकी मंत्रालय ने जताई उम्मीद, अगले 20 साल ... Always Keep Phone WiFi Off: घर से बाहर निकलते ही क्यों बंद कर देना चाहिए फोन का वाई-फाई? जानिए इसके ... Sharad Purnima 2026 Date: कब है शरद पूर्णिमा 2026? जानिए शुभ तिथि और इसका धार्मिक महत्व Delhi Police Neha Bora Case: संसद मार्ग थाने के बाहर पहुंचा लेफ्ट नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रतिनिध... Begusarai Ganga Erosion News: बेगूसराय में गंगा नदी के भीषण कटाव से 20 आशियाने नदी में समाए, लोगों प... Kupwara Infiltration Bid Foiled: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, केरन सेक्ट... Delhi High Court Voter List Case: मतदाता सूची से नाम हटने पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 ...
मध्यप्रदेश

रुपये दोगुना करने का लालच देकर नकली साधुओं ने शिक्षक से ठगे 11.50 लाख रुपये

देवास। जिले के खातेगांव में पूजा-पाठ से रुपये दोगुना करने का लालच देकर दो नकली साधुओं ने शिक्षक से 11.50 लाख रुपये ठग लिए। एक परिचित के माध्यम से ये ठग शिक्षक के घर तक पहुंचे थे। कई घंटे तक पूजा पाठ करवाई फिर शिक्षक को लेकर खातेगांव से बाहर मंदिर में पूजन करवाने गए, वहीं से दोनों फरार हो गए। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों सहित शिक्षक के परिचित पर भी धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस के अनुसार, सरकारी स्कूल के शिक्षक आत्माराम गुर्जर निवासी त्रिमूर्ति कालाेनी खातेगांव के साथ वारदात हुई है। उनके एक परिचित के माध्यम से भगवत नामक व्यक्ति व एक अन्य आरोपित साधु के वेश में हरदा से खातेगांव उनके घर आए। उन्होंने शिक्षक को रुपये दोगुना करने का लालच दिया और कई घंटों तक पूजन करवाया। इसके बाद रुपयों का इंतजाम करने को कहा। शिक्षक ने बैंक से 10 लाख रुपये, एटीएम से एक लाख रुपये निकालकर दे दिए। इसके अलावा पूजन सामग्री व अन्य के नाम पर 50 हजार रुपये एक मोबाइल नंबर पर आनलाइन ट्रांसफर करवाए गए।

शिक्षक पूजा करने लगे तो भाग गए बदमाश

पूजन के दौरान आरोपितों ने 11 लाख रुपये लाल कपड़े में बांधकर फूलों के बीच रखे और फिर हनुमान मंदिर में पूजन करने के लिए शहर से बाहर बागदी नदी के पास ले गए। यहां जब शिक्षक पूजन करने लगे तो उसी दौरान दोनों आरोपित फरार हो गए। बाद में आसपास तलाश किया, लेकिन पता नहीं चला। घर पहुंचकर देखा तो फूलों के बीच से रुपये गायब थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एएसआइ पीसी मर्सकोले ने बताया कि आरोपित भगवत, किशोर व एक अन्य के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

महाराष्ट्र में हुई थी किशोर नामक व्यक्ति से पहचान

इस साल गर्मी में दर्शन करने शिक्षक गुर्जर शिऱ्डी महाराष्ट्र गए थे। वहां उनकी पहचान किशोर नामक व्यक्ति से हुई थी। उसने खुद को आयुर्वेदिक डाक्टर बताया था। बाद में मोबाइल पर इनकी बातचीत होती रही। इसी दौरान शिक्षक को खेत में बोरिंग करवाना था, तो उन्होंने किसी ऐसे जानकार के बारे में किशोर से पूछा जो जमीन में पानी के बारे में बता सके। इसके बाद दो आरोपितों ने शिक्षक से संपर्क किया, उनके साथ किशोर नहीं था।

शिक्षक खुद हरदा गए थे आरोपितों को लेने

नकली साधुओं ने हरदा रेलवे स्टेशन पहुंचकर शिक्षक को फोन लगाया। इसके बाद शिक्षक उन्हें लेने बाइक से पहुंचे। बाद शिक्षक बाइक से लौटे और दोनों आरोपित बस से खातेगांव आए। शनिवार को वारदात के बाद से किशोर का मोबाइल नंबर बंद आ रहा है।

Related Articles

Back to top button