ब्रेकिंग
Dhurandhar 2 Teaser: 'चूना लगा दिया...' धुरंधर 2 का टीज़र देख भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर क्यों उठ रह... Balochistan News: बलूचिस्तान में क्यों बेबस हुई पाकिस्तानी सेना? रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने खुद खोल... India-US Trade Deal: रूस से तेल की खरीद बंद करेगा भारत? ट्रंप के 'मेगा डील' ऐलान के बाद बदल जाएगी दु... Meta Data Privacy 2026: क्या फेसबुक-इंस्टाग्राम आपकी जासूसी कर रहे हैं? ऑफ-मेटा एक्टिविटी सेटिंग से ... Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा...
मध्यप्रदेश

भोपाल में कन्या भोज के बहाने दो मासूम बच्चियां अगवा, बहलाकर ले गई महिला CCTV में कैद

भोपाल। शहर के भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र पीरगेट स्थित कर्फ्यू वाली माता के मंदिर के पास से एक महिला आठ और एक वर्ष की बालिका को अगवा कर ले गई। बच्चियों की मां को उसने कन्या भोज में ले जाने का झांसा दिया था। शनिवार सुबह हई इस वारदात से शहर में सनसनी है। अभी तक बालिकाओं के बारे में कोई सुराग नहीं लग सका है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपित महिला का हुलिया पता चल गया है। पुलिस सरगर्मी से उसकी तलाश कर रही है।

मंदिर के पास थी लड़कियां

कोतवाली थाने के एसआइ रविंद्र कुमार चौकले ने बताया कि मुकेश आदिवासी कोहेफिजा थाने के पास बने ओवर ब्रिज के नीचे अस्थाई झोपड़ी बनाकर रहता है। मूलत: रतलाम का रहने के बारे मुकेश के परिवार में पत्नी लक्ष्मी के अलावा चार बच्चे काजल, संदीप, सोना और दीपावली हैं। रोजाना की तरह शनिवार सुबह भी मुकेश मजदूरी करने चला गया था। उसकी पत्नी बच्चों को साथ लेकर सुबह करीब नौ बजे पीरगेट स्थित कर्फ्यू वाली माता के मंदिर के पास आकर बैठ गई थी। यहां नवरात्र पर्व चलने के कारण लोग उन्हें खाना आदि दे देते हैं।

सप्तमी तिथि है गुड़िया को कुछ खिलाना चाहती हूं

सुबह 10:30 बजे लगभग 40 वर्ष की एक महिला लक्ष्मी के पास पहुंची। उसने बोला कि आज सप्तमी तिथि है गुड़िया का पास ही कुछ भोजन करना चाहती हूं। लक्ष्मी के सहमति जताने पर महिला आठ वर्षीय काजल और एक वर्ष की दीपावली को अपने साथ ले गई। जब काफी देर तक बच्चियां नहीं लौटीं तो लक्ष्मी को चिंता हुई। उसने पति को घटना की जानकारी दी। उन्होंने अपने स्तर पर तलाश की, जब कुछ भी पता नहीं चला तो शाम पांच बजे थाने में सूचना दी।

पुलिस ने सीसीटीवी के फुटेज खंगाले

जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले। उससे पता चला कि मोती मस्जिद के पास से महिला बच्चियों के साथ ई रिक्शा में सवार हुई थी। इसके बाद रेतघाट पर रिक्शा से उतर गई थी। वारदात के कुछ देर पहले महिला एक युवती के साथ सड़क पर पैदल घटना स्थल के पास आती हुई दिखी है। अज्ञात महिला के खिलाफ अपहरण को केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। डीसीपी जोन-तीन,रियाज इकबाल ने बताया कि मासूम बच्चियों की तलाश में कोतवाली थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच सहित पांच थानों की पुलिस टीम को लगाया गया है।

Related Articles

Back to top button