ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
देश

ऊड़ी गैस सिलेंडर ब्लास्ट : श्रीनगर अस्पताल में दो और बहनों की मौत

श्रीनगर : उतर कश्मीर में बारामुला जिला के ऊडी सेक्टर में गैस सिलेंडर फटने से घायल दो और बहनों ने सोमवार को श्रीनगर के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या चार पहुंच चुकी है। रविवार को श्रीनगर के स्कीमस अस्पताल में मां-बेटी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। मृतकों की पहचान शबीना बानो (16) , सीमा बानो (18),  शशिता बानो (14) व इनकी मां परवीना अक्तर (35) के रूप में की गई है।

बता दें कि 27 मई को बारामूला जिले के उडी के लगहामा गांव में मोहम्मद शफी नामक व्यक्ति के घर के अंदर एलपीजी सिलेंडर फटने से एक महिला और उसके छह बच्चों घायल हो गए थे। घायलों को पास के अस्पताल में ले जाया गया था जहां पर डाक्टरों ने उन्हें श्रीनगर अस्पताल रेफर कर दिया था। पिछले सात दिनों से श्रीनगर अस्पताल में जारी उपचार के दौरान रविवार को मां-बेटी ने दम तोड़ दिया था जबकि अन्य घायलों में से सोमवार को दो बहनों की उपचार के दौरान मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button