ब्रेकिंग
Chandigarh Crime: सेक्टर 22B में मंदिर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, ऑटो सवार एक युवक की मौत, 2 घायल Kheda Murder Case: चरित्र पर शक में हैवान बना पति, गूगल पर सजा सर्च कर गर्भवती पत्नी को दी खौफनाक मौ... Earthquake Today: 3 घंटे के भीतर 4 देशों में लगे भूकंप के झटके, तिब्बत में फिर कांपी धरती भारत-बांग्लादेश सीमा पर सेना की बड़ी तैयारी, सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा हुई अभेद्य Delhi High Court News: नेहा बोरा के पीस बॉन्ड पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; पुलिस ने गिनाईं 6 FIR पटना कंज्यूमर कोर्ट का फैसला: बिना नोटिस बाइक जब्त करना फाइनेंसर को पड़ा भारी Gurugram Power Cut: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गुरुग्राम में ब्लैकआउट, पानी-बिजली संकट Kashmir News: कश्मीर में अब खुलकर काम करेगा भारतीय मजदूर संघ, बारसू गांव में खुला नया ऑफिस West Delhi News: मरीजों को तुरंत मिलेगी मदद, दिल्ली सरकार ने तैनात कीं 14 CATS एंबुलेंस Tiger Shroff Firing Case: पुलिस का बड़ा दावा, अनिल पंडित के इशारे पर हुई थी फायरिंग
देश

Amit Shah in Shimla: शिमला पहुंचे अमित शाह, कुछ देर में जनसमूह को करेंगे संबोधित

शिमला हिमाचल की जयराम सरकार आज अपने दो साल के कार्यकाल के पूरे होने पर शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में जश्न मना रही है। हिमाचल सरकार के इस समारोह में शामिल हो गृहमंत्री अमित शाह ने सरकार की उपलब्ध्यिों पर तैयार की गयी पुस्तिका सेवा और स्वावलंबन का विमोचन किया और तीन गृहणियों को निशुल्क एलपीजी भेंट की। अनुराग ठाकुर ने जयराम सरकार को उनके कार्यो के लिए बधाई दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी जनसभा को संबोधित किया। गृहमंत्री अमित शाह जल्द ही विशाल जनसमूह को संबोधित करेंगे।

Amit Shah in Shimla LIVE Updates

-जेपी नड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि सब चाहते थे कि नागरिकता संशोधन बिल आना चाहिए, लेकिन किसी में इच्छाशक्ति नहीं थी। श्री नरेन्द्र मोदी जी ने इच्छाशक्ति दिखाई और इसके सूत्रधार बने श्री अमित शाह जी और नागरिकता संशोधन कानून 2019 लागू हो पाया।

-हिमाचल सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर रिज मैदान में हो रहे इस विशाल आयोजन में स्मारिका का विमोचन किया गया। सरकार के विकास कार्यो को लेकर 10 मिनट का एक खास वृत्त चित्र भी तैयार किया गया है।

 

-इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने संबोधन में नागरिकता संशोधन बिल पर प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू सहित राजीव गांधी, मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी को आड़े हाथों लिया और कहा अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने के लिए कहते रहे पर पाकिस्तान और बांग्लादेश में रह गया, देश की जनता और बहनों के साथ अत्याचार हुआ तो उनके लिए नागरिकता संशोधन बिल लाया गया और नारे लगाकर लोगों के हाथ खड़े करवाकर ऐसे शरणार्थियों को नागरिकता के लिये बिल का समर्थन करवाया।

-अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व उनकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि सरकार ने 2  साल में शानदार काम किया है और 3 साल में और बेहतर काम कर देश में सबसे अव्वल प्रदेश बन जाएगा।

-इस मौके पर सुरेश भारद्वाज ने जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि अमित शाह वर्तमान के लौह पुरुष हैं जिन्होंने जम्मू कश्मीर को भारत में शामिल किया।

-अमित शाह ने सरकार की उपलब्ध्यिों पर तैयार पुस्तिका सेवा और स्वावलंबन का विमोचन किया। गृहमंत्री शाह ने तीन गृहणियों को निशुल्क एलपीजी गैस के दस्तावेज भेंट किए।

-शिमला के ऐतिहाासिक रिज मैदान के टका बैंच पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और सभी वरिष्ठ मंत्रियों ने अमित शाह के आगमन पर उनका स्वागत किया।

-इस खास मौके पर भाजपा प्रदेश के अध्यक्ष सतपाल सत्ती, प्रेम कुमार धूमल और सुरेश कश्यप भी मंच पर मौजूद हैं, सतपाल सत्ती ने वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार धूमल को टोपी पहनाकर उनका स्वागत किया।

– जयराम सरकार के दो साल के कार्यकाल के जश्‍न में भाग लेने के लिए बतौर मुख्‍य अतिथि अमित शाह पहुंच गये हैं, कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जेपी नड्डा, अनुराग ठाकुर के अलावा कई वरिष्‍ठ नेता भी रिज मैदान में मौजूद हैं ।

जयराम सरकार शुक्रवार को पीटरहॉफ में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन करेगी। इस कार्यक्रम के दौरान अमित शाह गृहिणी सुविधा योजना के तहत तीन गृहिणियों को मुफ्त रसोई गैस का चूल्हा भी देंगे। बता दें कि हिमाचल की जयराम सरकार दस माह में करीब 13656 करोड़ के निवेश को धरातल पर लाने में सफल हुई है। सरकार इसे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के रूप में मना रही है। फरवरी से लेकर सात नंवबर तक के कार्यकाल में इस सरकार ने 96 हजार करोड रुपये के 704 समझौता प्रपत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

जिनमें से 240 निवेशकों ने काम शुरू कर दिया है। इन एमओयू पर काम शुरू करने वाले निवेशकों को सरकार द़वारा सम्मानित किया जाएगा। अमित शाह दिन में 12 बजकर 30 मिनट पर पीटरहॉफ में निवेशकों से रू-ब-रू होंगे और उन्हें सम्मानित करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान जेपी नड्डा पार्टी पदाधिकारियों के साथ एक अहम बैठक करेंगे।

जिलों में भी सुनाया जाएगा शाह का भाषण

जिला मुख्यालयों के अतिरिक्त शिमला शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर एलईडी स्क्रीनें लगाई गयी है ताकि जनता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भाषण सुन सके। प्रदेश के सभी प्रवेशद्वारों पर स्वागत गेट बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने रिज पर होने वाली मेगा रैली की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के लोगों के साथ प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी रैली में भाग लेंगे। रैली में भाजपा कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। प्रशासन को यह सुनिश्चित बने के निर्देश दिए गए हैं कि केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे कारण कड़ी सुरक्षा व्यवस्था हो। यातायात का सुचारू संचालन किया जाए। एंबुलेंस के लिए रास्ते चिह्नित किए गए हैं तथा आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया है। आम जनता और पर्यटकों को रैली के कारण कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए।

जारी होगी सरकार की उपलब्धियों की बुकलेट

जयराम ठाकुर ने कहा कि समारोह के दौरान प्रदेश सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित एक बुकलेट जारी होगी। विकास पर आधारित वृत्त चित्र भी दिखाया जाएगा। इसके अलावा पीटरहॉफ में 10 हजार करोड़ के समझौता ज्ञापनों का ग्राउंड ब्रकिंग समारोह होगा। रैली में भाग लेने वालों की सुविधा के लिए साफ-सफाई सुनिश्चित करने के अतिरिक्त पर्याप्त पेयजल और मोबाइल शौचालय की सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में ये रहे मौजूद

प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सती, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी, अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुंडू, पुलिस महानिदेशक एसआर मरडी, मुख्यमंत्री के ओएसडी महेंद्र धर्माणी, प्रशासनिक सचिव, उपायुक्त अमित कश्यप, पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल, विभिन्न विभागों के प्रमुख तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे। ए पॉजीटिव की अतिरिक्त ब्लड यूनिटों का इंतजाम रिज पर भाजपा की रैली के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आएंगे। इसलिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आइजीएमसी) एवं अस्पताल शिमला के ब्लड बैंक में अमित शाह के ब्लड ग्रुप ए पॉजीटिव की अतिरिक्त ब्लड यूनिटों का इंतजाम किया गया है। डॉक्टरों व पैरामेडिकल की टीम को अलर्ट रहने को कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button