ब्रेकिंग
Make in India Security Breach: स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस के साथ खिलवाड़; सप्लायर कंपनी पर HAL की सख्... Surat Police Bravery: सूरत पुलिस ने दिखाई दरियादिली; जहर खाने वाले युवक को 7वीं मंजिल से सुरक्षित बच... Mamata Banerjee FIR: ममता बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें; भड़काऊ बयान के मामले में कोलकाता में दर्ज हुई FIR Bikram Majithia vs Sanjay Singh: सुप्रीम कोर्ट से मजीठिया को झटका; मानहानि मामले में अतिरिक्त गवाह ब... Jammu-Kashmir Border Alert: घुसपैठ की साजिश! कठुआ सेक्टर में जैश आतंकियों की सक्रियता, हाई अलर्ट पर ... Supreme Court on Officer Dispute: रोहिणी सिंदूरी और डी रूपा मौदगिल विवाद; SC ने जस्टिस कुरियन जोसेफ ... PM Modi 12 Years: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों का कार्यकाल 'जनकल्याण और सुशासन' का प्रतीक ... Uttarakhand Accident News: पिथौरागढ़ की दारमा घाटी में कार पर गिरी चट्टान, 2 पर्यटकों की मौत; 3 गंभी... Kainchi Dham Mela: कैंची धाम स्थापना दिवस पर उमड़ेगी लाखों की भीड़, भारी वाहनों पर रोक और ट्रैफिक एडवा... Bihar Politics: बीजेपी ने उपेंद्र कुशवाहा को दिया बड़ा झटका? विधान परिषद में जगह नहीं मिलने से बढ़ी सि...
देश

लापरवाही के चलते मैकडॉनल्ड्स के 2 कर्मचारियों की मौत, कंपनी पर लगा ढाई लाख डॉलर का जुर्माना

पेरू के अधिकारियों ने मैकडॉनल्ड्स फ्रैंचाइज के स्थानीय मालिक पर गंभीर सुरक्षा चूक के चलते दो कर्मचारियों की मौत होने पर ढाई लाख डॉलर का जुर्माना लगाया है। लीमा प्रांत के प्यूब्लो लिब्रे में 15 दिसंबर को मैकडॉनल्ड्स की रसोई घर की सफाई करते समय दो कर्मचारियों की मौत हो गई थी। इनमें एक 18 वर्षीय युवक और एक युवती थी।

पुलिस ने कहा कि सोडा मशीन की सफाई करने के दौरान महिला को बिजली का झटका लगा। उसके सहकर्मी ने उसकी मदद करनी चाही, लेकिन उसे भी करंट लग गया। राष्ट्रीय श्रम निरीक्षण प्रबंधन (सुनाफिल) के प्रमुख जुआन कार्लोस ने कहा, “हमने छह गंभीर उल्लंघन पाए हैं।

सुनाफिल द्वारा जारी बयान के मुताबिक फ्रैंचाइज कंपनी एर्कोज डोराडॉस ऑपरेशंस पर करीब ढाई लाख डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। सुनाफिल ने कहा कि कंपनी को पहले ही पता था कि सोडा मशीन खराब है, लेकिन उसने कोई कदम नहीं उठाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button