ब्रेकिंग
Make in India Security Breach: स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस के साथ खिलवाड़; सप्लायर कंपनी पर HAL की सख्... Surat Police Bravery: सूरत पुलिस ने दिखाई दरियादिली; जहर खाने वाले युवक को 7वीं मंजिल से सुरक्षित बच... Mamata Banerjee FIR: ममता बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें; भड़काऊ बयान के मामले में कोलकाता में दर्ज हुई FIR Bikram Majithia vs Sanjay Singh: सुप्रीम कोर्ट से मजीठिया को झटका; मानहानि मामले में अतिरिक्त गवाह ब... Jammu-Kashmir Border Alert: घुसपैठ की साजिश! कठुआ सेक्टर में जैश आतंकियों की सक्रियता, हाई अलर्ट पर ... Supreme Court on Officer Dispute: रोहिणी सिंदूरी और डी रूपा मौदगिल विवाद; SC ने जस्टिस कुरियन जोसेफ ... PM Modi 12 Years: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों का कार्यकाल 'जनकल्याण और सुशासन' का प्रतीक ... Uttarakhand Accident News: पिथौरागढ़ की दारमा घाटी में कार पर गिरी चट्टान, 2 पर्यटकों की मौत; 3 गंभी... Kainchi Dham Mela: कैंची धाम स्थापना दिवस पर उमड़ेगी लाखों की भीड़, भारी वाहनों पर रोक और ट्रैफिक एडवा... Bihar Politics: बीजेपी ने उपेंद्र कुशवाहा को दिया बड़ा झटका? विधान परिषद में जगह नहीं मिलने से बढ़ी सि...
देश

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, कहा- भाई को भाई से लड़ाकर कभी नहीं होगा देश का फायदा

रायपुरः पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नागरिकता संशोधन कानून के साथ ही एनपीआर को लेकर उठे विवादों के बीच मोदी सरकार का नाम लिए बगैर उस पर कड़ा हमला करते हुए कहा कि भाई को भाई से लड़ाने से कभी देश का फायदा नही हो सकता है। गांधी ने आज यहां छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का शुभारंभ करते हुए कहा कि बगैर सभी धर्म,जाति,आदिवासी.दलित,पिछड़े को साथ लिए देश को और अर्थव्यवस्था को आगे नही बढ़ाया जा सकता है।

उन्होने कहा कि हर व्यवस्था में गरीब,किसान,मजदूर मिलकर आगे बढ़ाने में योगदान करते है। महज 10-15 औद्योगिक परिवारों को सभी कुछ देकर आप हिन्दुस्तान को आगे नही बढ़ा सकते। उन्होने संसद एवं विधानसभाओं में सभी की आवाज सुने जाने पर जोर देते हुए कहा कि जो चाहे करो लेकिन वहां एक दो व्यक्ति की नही बल्कि सभी की आवाज सुनो। उन्होने कहा कि देश के हालात आज क्या है,सभी को पता है। किसान परेशान है,बेरोजगारी चरम पर है और अर्थव्यवस्था की स्थिति बहुत ही खराब है।

नागरिकता संशोधन कानून एवं एनपीआर का नाम लिए बगैर उन्होने कहा कि तोड़ने से कुछ नही बनाया जा सकता है।अनेकता से ही एकता बनती है। अलग अलग समाज,जाति धर्म हमारे देश की खूबी है,और इनके साथ आगे बढ़ना है।उन्होने छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा आयोजित आदिवासी नृत्य महोत्सव को विविधता में एकता का प्रयास बताते हुए इससे आदिवासी इतिहास एवं संस्कृति को जानने का मौका मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button