ब्रेकिंग
North Korea Retirement Age: नॉर्थ कोरिया ने बढ़ाई रिटायरमेंट की उम्र, बुजुर्ग होती आबादी के बीच किम ... IPL 2026 Ticket Fraud: आईपीएल टिकट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, 600 फर्जी साइट्स एक्टिव Google Gemini Intelligence: स्मार्टफोन चलाने का तरीका बदल देगा गूगल का नया AI सिस्टम, जानें फीचर्स गुरु बृहस्पति को मजबूत करने के तरीके: शादी में देरी और धन की कमी दूर करेंगे ये 5 ज्योतिषीय उपाय Gym Mistake: वीकेंड पार्टी के बाद मंडे वर्कआउट बन सकता है जानलेवा, हार्ट अटैक का बढ़ता है खतरा India-Pakistan Relations: पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने किया RSS नेता होसबोले का समर्थन, 'बातचीत ज... BJP vs Congress: राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर संबित पात्रा का बड़ा खुलासा, FCRA और IT एक्ट क... Maharashtra ATS Raid: शहजाद भट्टी गैंग के नेटवर्क पर एटीएस का बड़ा प्रहार, 50 ठिकानों पर छापेमारी NEET Exam Leak Update: सीकर के कोचिंग संस्थानों तक पहुँची पेपर की PDF, 2 से 5 लाख में हुआ सौदा Hardoi News: मंडप में दूल्हा निकला 'बहरूपिया', महिला अधिवक्ता ने शादी से किया इनकार; 6 गिरफ्तार
उत्तरप्रदेश

होटल में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने रेड मारकर मालिक सहित 5 लोगों को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस ने होटल में देह व्यापार का गिरोह चलाने के आरोप में होटल मालिक और उसके प्रबंधक समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह होटल इंदिरापुरम के नीति खंड इलाके में स्थित है। सहायक पुलिस आयुक्त भास्कर वर्मा ने बताया कि होटल मालिक सचिन शर्मा और प्रबंधक अमित कुमार के अलावा पुलिस ने गुरुवार रात को मिली खुफिया सूचना के बाद मारे गए छापे के दौरान होटल से तीन संदिग्ध ग्राहकों को भी गिरफ्तार किया।

नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली की 5 महिलाओं को भी लिया गया हिरासत में
वर्मा के मुताबिक, नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली की 5 महिलाओं को भी हिरासत में लिया गया है और कुछ ‘‘आपत्तिजनक” सामान बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने होटल का रजिस्टर और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। शर्मा ने दो साल पहले यह होटल किराये पर लिया था। पुलिस के अनुसार, हिरासत में ली गई महिलाओं ने बताया है कि उन्हें शर्मा और कुमार ने देह व्यापार के लिए कथित तौर पर मजबूर किया।
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने मारे गए गैंगस्टर अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा की उस याचिका को शुक्रवार को खारिज कर दिया जिसमें उसने उमेश पाल हत्याकांड में अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाने का अनुरोध किया था। अशरफ और उसके भाई अतीक अहमद की अप्रैल में 3 लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। न्यायमूर्ति वी के बिरला और न्यायमूर्ति विनोद दिवाकर ने फातिमा को कोई राहत देने से इनकार कर दिया, जिसने हत्या के मामले के संबंध में दर्ज प्राथमिकी को चुनौती देते हुए अदालत के समक्ष एक रिट याचिका दायर की थी।

Related Articles

Back to top button