ब्रेकिंग
भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची...
देश

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद के बर्थडे सेलिब्रेशन की फेसबुक पोस्ट वायरल, हरकत में मुंबई पुलिस

मुंबई। भारत का मोस्ट वांटेड आतंकवादी और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के बर्थडे सेलिब्रेशन की फेसबुक पोस्ट वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस हरकत में आ गई है। जानकारी के अनुसार यह फेसबुक पोस्ट एक छोटे से अपराधी ने किया। इस वायरल पोस्ट पर संज्ञान लेते हुए मुंबई पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने कि कोशिश कर रही है कि इस बर्थडे सेलिब्रेशन में कौन-कौन शामिल हुआ।

मिड-डे के अनुसार 26 दिसंबर को, शेरा चिकना नाम के यूजर के फेसबुक अकाउंट से “हैप्पी बर्थडे बॉस” लिखकर चार तस्वीरें पोस्ट की गई। पहली तस्वीर में पांच केक थे और बाकी तीन दाऊद इब्राहिम की फोटो थी। पुलिस सूत्र के अनुसार इस बर्थडे सेलिब्रेशन का आयोजन मुंबई के डोंगरी इलाके में कथित रूप से हुआ।

वायरल होने के बाद तस्वीरें व्हाट्सएप पर भी शेयर की गईं

फेसबुक पोस्ट के वायरल होने के बाद, तस्वीरें व्हाट्सएप पर भी शेयर की गईं। मुंबई क्राइम ब्रांच अब इस बात की जांच कर रही है कि इस बर्थडे सेलिब्रेशन का हिस्सा कौन-कौन थे। पुलिस अधिकारी ने दैनिक जागरण के सहयोगी अखबार मिड डे को बताया कि तस्वीरें एक निजी समारोह के दौरान ली गई हैं। 26 दिसंबर को दाऊद का जन्मदिन था और उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार अंडरवर्ल्ड डॉन कल 64 वर्ष का हो गया।

भारत का मोस्ट वांटेड आतंकवादी है दाऊद 

दाऊद भारत का मोस्ट वांटेड आतंकवादी है और उसे वैश्विक आतंकवादी घोषित किया गया है। वह 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट का मास्टरमाइंड है, जिसमें 258 से ज्यादा लोग मारे गए थे। दाऊद, पाकिस्तान के कराची में रहता है। वह ड्रग्स और हथियारों की तस्करी, आतंक के वित्तपोषण, नकली भारतीय मुद्रा नोटों की तस्करी में शामिल बताया जाता है। मुंबई के पुलिस आयुक्त संजय बर्वे ने मिड डे को बताया कि क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रही है और इस पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button