ब्रेकिंग
Gwalior Weather Update: ग्वालियर में मौसम का यू-टर्न; झमाझम बारिश और आंधी के बाद मई में ठंडक, कई इला... Indore Court Landmark Verdict: आय प्रमाण के लिए ITR ही काफी, कोर्ट ने सुनाया 3 करोड़ से अधिक मुआवजे ... MP Board 2nd Exam 2026: ग्वालियर में माध्यमिक शिक्षा मंडल की दूसरी बोर्ड परीक्षा शुरू, जानें जरूरी न... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में 9 मई से फिर शुरू होगी भीषण गर्मी; 5 डिग्री तक बढ़ सकता है पारा, ज... Shajapur Crime: नाबालिग का अश्लील वीडियो शेयर करने पर वकील समेत 5 गिरफ्तार; शाजापुर पुलिस की बड़ी का... Sagar News: सागर में शादी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा; रस्मों के दौरान जीजा को उठा ले गई पुलिस, थाने पह... Jabalpur News: जबलपुर बरगी हादसे में बड़ा खुलासा; क्रूज के दोनों इंजन थे खराब, मार्च में ही दी गई थी... Viral News: लंबाई बनी मुसीबत! 6.6 फीट लंबे बस कंडक्टर को हुआ गर्दन और पीठ में दर्द, अब विभाग ने दिया... India-Algeria Defence: रक्षा सहयोग को मिली नई रफ्तार; दिल्ली में भारत और अल्जीरिया के बीच पहली बड़ी ... India-Pakistan Border: ऑपरेशन सिंदूर का खौफ! जवाबी कार्रवाई तक नहीं कर पाया इस्लामाबाद, भारत की बड़ी...
दिल्ली/NCR

दिवाली से पहले दम घोंट रही दिल्ली की हवा, आसमान में छाई धुंध, लगातार चौथे दिन वायु गुणवत्ता बेहद खराब

दिल्ली और इसके आसपास के शहरों में बुधवार को धुंध छायी रही और रात के दौरान तापमान में गिरावट और हवा नहीं चलने के कारण राजधानी की वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में पहुंच गयी। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह 10 बजे 372 दर्ज किया गया, जो इस माौसम में अब तक का सबसे अधिक है।

जानें कितना है एक्यूआई
24 घंटे की अवधि का मंगलवार को औसत एक्यूआई 359, सोमवार को 347, रविवार को 325, शनिवार को 304 और शुक्रवार को 261 दर्ज किया गया था। शहर के भीतरी इलाके जैसे नेहरू नगर (402), सोनिया विहार (412), रोहिणी (403), वजीरपुर (422), बवाना (403), मुंडका (407), आनंद विहार (422), और न्यू मोती बाग (435) में हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई है। इन स्थानों पर पीएम2.5 (सूक्ष्म कण जो सांस लेने पर श्वसन प्रणाली में गहराई तक प्रवेश कर सकते हैं और श्वसन संबंधी समस्याएं पैदा कर सकते हैं) की सांद्रता 60 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर की सुरक्षित सीमा से छह से सात गुना अधिक रही। पड़ोसी गाजियाबाद में एक्यूआई 280, फरीदाबाद में 318, गुरुग्राम में 254, नोएडा में 333 और ग्रेटर नोएडा में 372 था।

पुणे स्थित भारतीय ऊष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान द्वारा विकसित एक संख्यात्मक मॉडल-आधारित प्रणाली के अनुसार, वर्तमान में शहर की खराब वायु गुणवत्ता में वाहन उत्सर्जन (11 प्रतिशत से 15 प्रतिशत) और पराली जलाने (सात प्रतिशत से 15 प्रतिशत) का सबसे ज्यादा योगदान है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, बुधवार (एक नवंबर) से दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आने वाले हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के शहरों और कस्बों के बीच केवल इलेक्ट्रिक, सीएनजी और बीएस6-श्रेणी की अनुपालना वाली डीजल बसों को ही संचालित करने की अनुमति दी जाएगी।

वायु गुणवत्ता में सुधार की आशंका कम  
प्रदूषण के स्तर को कम करने की कोशिश के तहत केंद्र ने अप्रैल 2020 में घोषणा की थी कि भारत में बेचे जाने वाले सभी वाहनों को भारत स्टेज-6 (बीएस6) उत्सर्जन मानकों के अनुरूप होना चाहिए। दिल्ली के लिए केंद्र की वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता कुछ और दिन तक ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रहने के आसार हैं।

Related Articles

Back to top button