ब्रेकिंग
Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ... Sambhal Lover Couple Suicide: संभल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, तीन महीने से था प्रेम सं... West Bengal Politics: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर बवाल, केसी वेण...
खेल

‘नाइटहुड’ से सम्मानित होंगे वेस्टइंडीज के वर्ल्ड चैंपियन कप्तान क्लाइव लॉयड

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान क्लाइव लॉयड को नाइटहुड की उपाधी से नवाजा जाएगा। लॉयड इस उपाधी को प्राप्त करने के बाद सर गैरी सोबर्स, सर एवर्टन वीक और सर विव रिचर्ड्स के क्लब में शामिल हो जाएंगे।

विश्व क्रिकेट पर कई सालों तक राज करने वाले वेस्टइंडीज के वर्ल्ड चैंपियन कप्तान क्लाइव लॉयड को नाइटहुड की उपाधी से सम्मानित किया जाएगा। लॉयड यह सम्मान हासिल करने वाले वेस्टइंडीज टीम के चौथे खिलाड़ी होंगे। इससे पहले सर गैरी सोबर्स, सर एवर्टन वीक और सर विव रिचर्ड्स को यह सम्मान दिया जा चुका है।

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने अपने इस चैंपियन कप्तान को इस बड़ी उपलब्धि हासिल करने से पहले बधाई दी। वेस्टइंडीज बोर्ड ने अपने आधिकारिक सोशल अकाउंट पर उनके लिए संदेश जारी करते हुए सभी को इस बात की जानकारी दी। इसमें लिखा, वेस्टइंडीज के महान क्लाइव लॉयड को बहुत बधाई, जो नाइटहुड सम्मान को नए साल में ग्रहण करने के लिए तैयार हैं। उनको क्रिकेट के लिए किए गए अभूतपूर्व योगदान के लिए यह सम्मान दिया जाना है।

Windies Cricket

@windiescricket

ARISE SIR CLIVE

Congratulations to West Indies Great Clive Lloyd who is set to receive a Knighthood in the New Year for his outstanding service to Cricket 👏👏

Twitter पर छबि देखें
99 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
क्लाइव लॉयड ने साल 1974 से 1985 तक वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम की कप्तानी की। इस दौरान उन्होंने टीम को लगातार दो बार वर्ल्ड चैंपियन बनाया। साल 1974 में पहली बार शुरू किए गए विश्व कप का खिताब वेस्टइंडीज ने लॉयड की कप्तानी में जीता था। वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली वेस्टइंडीज पहली टीम बनीं थी।

लॉयड की कप्तानी में वेस्टइंडीज की टीम ने बिना एक भी मैच गंवाए 26 मैच में जीत दर्ज की थी। 110 टेस्ट में उन्होंने 46 की औसत से कुल 7515 रन बनाए थे। इस दौरान लॉयड ने कुल 19 शतक और 39 अर्धशतक बनाया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button