ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
खेल

Aus vs NZ: 200वां टेस्ट विकेट लेकर वैगनर ने तोड़ा दिग्गजों को रिकॉर्ड, यह भारतीय सबसे आगे

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नील वैगनर ने इतिहास रचा है। वह सबसे तेज 200 टेस्ट विकेट लेने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ही पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन का रिकॉर्ड तोड़ा।

मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने मैच पर दबदबा बनाया हुआ है और न्यूजीलैंड के लिए मैच बचाना मुश्किल होगा। मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पारी के 467 रन के जवाब में पूरी टीम महज 148 रन पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी के आधार पर 319 रन की बढ़त हासिल की।

नील वैगनर ने रचा इतिहास

न्यूजीलैंड की बल्लेबाज भले ही छाप छोड़ने में नाकाम रहे हों लेकिन तेज गेंदबाज नील वैगनर ने इस मैच में नया इतिहास लिखा। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले तेज गेंदबबाज बने। वैगनर ने 46वें टेस्ट मैच में अपने 200 टेस्ट विकेट पूरे किए। इसी के साथ वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन ने 49 टेस्ट में 200 वां टेस्ट विकेट हासिल किया था।

सबसे तेज 200 टेस्ट विकेट

इस लिस्ट में सबसे उपर भारत के स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का नाम है। जडेजा ने महज 44वें टेस्ट में ही 200वां विकेट हासिल किया था। नील वैगनर अब लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। 46 टेस्ट में उन्होंने 200 टेस्ट विकेट हासिल किए। तीसरा स्थान श्रीलंका के पूर्व दिग्गज स्पिनर रंगना हेरात का है। हेरात ने 47 टेस्ट में यह कमाल किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button