ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
मध्यप्रदेश

टीकमगढ़ में सीएम शिवराज ने कहा- कांग्रेस सरकार आई तो न लाडली रहेगी, न बहना

टीकमगढ़/छतरपुर। टीकमगढ़ के मानस मंच पर गुरुवार को आयोजित सभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। सीएम ने कहा कि मप्र में हमने कई कल्याणकारी योजनाएं चालू कीं, लेकिन कांग्रेस की सरकार आने के बाद इन योजनाओं को बंद करने का काम किया गया। लड्डू के चार हजार रुपये और अंतिम संस्कार के लिए पांच हजार रुपये भी नहीं दिए। कांग्रेस की सरकार आई तो न रहेगी लाडली और न रहेगी बहना।

गुरुवार को मुख्यमंत्री ने मोहनगढ़ और छतरपुर के नौगांव में भी जनसभा को संबोधित किया। सीएम चौहान ने टीकमगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी यादवेंद्र सिंह बुंदेला पर तंज कसते हुए कहा कि हमें ऐसे व्यक्ति को अपने क्षेत्र की विधायकी नहीं देनी है, जिसके घर दूसरे प्रदेश की पुलिस उन्हें ढूंढने के लिए आए।

कांग्रेस प्रत्याशी के घर असम पुलिस की कार्रवाई

बीते दिनों ही कांग्रेस प्रत्याशी के घर असम पुलिस ने छापामार कार्रवाई की थी। उनके पुत्र शास्वत सिंह बुंदेला को धोखाधड़ी के एक मामले में असम पुलिस ने आरोपित बनाया है। कार्यक्रम में देरी की वजह से मुख्यमंत्री को रोड शो नहीं हो सका। छतरपुर के नौगांव में सीएम ने कहा कि लाडली बहनों का पूरा ध्यान रखूंगा यह उनके भाई का उनसे वादा है। मुख्यमंत्री जब निकल गए थे।

Related Articles

Back to top button