ब्रेकिंग
पूर्वी दिल्ली की गीता कॉलोनी में अचानक झुकी 4 मंजिला जर्जर इमारत! खाली कराया गया, MCD ने घोषित किया ... UP चुनाव 2027 के लिए BSP का बड़ा दांव! आकाश आनंद 10 अगस्त से सादाबाद से शुरू करेंगे चुनावी अभियान बांसवाड़ा में भीषण सड़क हादसा! सेंट पॉल स्कूल की वैन खड़े ट्रक से टकराई; 1 मासूम की मौत, 8 बच्चे गंभ... CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ...
विदेश

श्रीलंका सीरियल ब्लास्टः पुलिस प्रमुख का आरोप- ईस्टर हमलों के लिए राष्ट्रपति जिम्मेदार

कोलंबोः श्रीलंका के बर्खास्त पुलिस प्रमुख ने देश में हुए ईस्टर हमलों के लिए राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना को जिम्मादार बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रपति मैत्रीपाला ईस्टर बम धमाकों को रोकने में नाकाम रहे और इस मामले में उच्चतम न्यायालय में याचिका भी दायर की गई है। उन्होंने दावा किया है कि उनकी बर्खास्तगी अनुचित है।

भारत की ओर से साझा की गई खुफिया जानकारी पर कार्रवाई न करने के आरोपों में राष्ट्रपति सिरीसेना ने जयसुंदर को छुट्टी पर भेज दिया था। भारत ने श्रीलंका को हमले के बारे में चेतावनी दी थी। बम धमाकों में 359 लोगों की मौत हुई थी। न्यायालय को पिछले सप्ताह दायर अपनी याचिका में जयसुंदर ने खुफिया एजेंसियों और सशस्त्र बलों के बीच की गंभीर संवादहीनता पर से पर्दा हटाया है।

ये सारी एजेंसियां राष्ट्रपति सिरीसेना के अंतर्गत कार्य करती हैं। उन्होंने दावा किया है कि पिछले साल अक्टूबर में राष्ट्रपति सिरीसेना और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के बीच राजनीतिक रस्साकशी शुरू होने के बाद उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठकों में शामिल होने से रोक दिया गया था। पूर्व पुलिस प्रमुख ने शिकायत में कहा कि सिरीसेना ने स्टेट इंटेलीजेंस सर्विसेज (SIS) के प्रमुख नीलांत जयव‌र्द्धने को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों पर सीधे प्रधानमंत्री को सूचना देने के लिए कहा था। उन्होंने दावा किया कि भारत की ओर से हमले की सूचना मिलने के बावजूद एसआईएस प्रमुख ने चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया और कोई कार्रवाई नहीं की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button