ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
देश

केंद्रीय मंत्री प्रधान बोले- जो ‘भारत माता की जय’ कहने को तैयार, वहीं रहेगा इस देश में

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर का विरोध कर रहे लोगों पर शनिवार को निशाना साधते हुए उनसे सवाल किया कि क्या वे देश को ‘‘धर्मशाला” बनाना चाहते हैं। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के एक समारोह में यहां कहा कि भगत सिंह और सुभाष चंद्र बोस जैसे लोगों ने देश की आजादी के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया। उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या अब हम हमारे देश को धर्मशाला बनाने जा रहे हैं, जहां कोई भी बिना रोक-टोक के घूम सके।’

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘इसलिए हमें यह चुनौती स्वीकार करनी होगी और हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि केवल वे लोग ही यहां रह सकें जो ‘भारत माता की जय’ कहने के लिए तैयार हैं।” साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र सरकार से राज्य में शहरी गैस वितरण नेटवर्क पर तेजी से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की शनिवार को अपील की। प्रधान ने यहां जाटेगांव में सिटी गेट स्टेशन के भूमि पूजन समारोह के बाद यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में प्राकृतिक गैस की उपलब्धता से उपभोक्ता इस स्वच्छ व सस्ते ईंधन को अपनाने के लिए प्रोत्साहित होंगे। इसका पर्यावरण पर सकारात्मक असर होगा और लोगों को फायदा मिलेगा।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button