ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
देश

घने कोहरे से प्रभावित हो रही उड़ानें, एयरलाइन ने जारी की एडवाइजरी

कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर रेल, सड़क और हवाई यातायात पर देखने को मिल रहा है। ऐसे में बेहतर होगा कि सफर करने से पहले ट्रेन या फ्लाइट की स्थिति जरूर जांच लें। इसके लिए इंडिगो और स्पाइसजेट ने ट्वीट कर यात्रियों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है।

ट्वीट में इंडिगो ने कहा है कि गुवाहाटी, रांची, वाराणसी, रायपुर, अगरतला, बागडोगरा, भोपाल और देहरादून में खराब मौसम की वजह से उसकी उड़ान सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इसलिए यात्री फ्लाइट की स्थिति जरूर जांच लें।

PunjabKesari

स्पाइसजेट ने भी ट्वीट कर यात्रियों के लिए परामर्श जारी किया है। स्पाइसजेट ने कहा है कि खराब मौसम की वजह से उसकी उड़ान सेवाओं पर असर पड़ सकता है। इसलिए फ्लाइट का स्टेटस चेक कर लें।

PunjabKesari

ऐसे जांच सकते हैं फ्लाइट की स्थिति
एयरलाइन कंपनी की वेबसाइट से आप फ्लाइट की स्थिति जांच सकते हैं। इसके लिए आपको पीएनआर नंबर, फ्लाइट नंबर, ओरिजिन सिटी और डेस्टिनेशन जैसी जानकारी डालने की जरूरत होगा।

  • इंडिगो की फ्लाइट स्टेटस चेक करने के लिए यहां क्लिक करें- https://www.goindigo.in/check-flight-status.html
  • स्पाइसडेट की फ्लाइट स्टेटस चेक करने के लिए यहां क्लिक करें- https://book.spicejet.com/FlightStatus.aspx
  • गो एयर की फ्लाइट की स्थिति चेक करने के लिए यहां क्लिक करें- https://book.spicejet.com/FlightStatus.aspx
  • एयर इंडिया की फ्लाइट की स्थिति यहां से चेक करें – http://www.airindia.in/flighttracking.htm
  • विस्तारा की फ्लाइट स्टेटस चेक करने के लिए यहां क्लिक करें- https://www.airvistara.com/trip/

बता दें कि पिछले सप्ताह कई दिनों तक एयरलाइन कंपनी गो एयर की उड़ानें रद्द हुई थी। इससे हजारों यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोमवार को कंपनी ने अपनी 21 उड़ानें रद्द की थीं और मंगलवार को 19 उड़ानें रद्द हुई थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button