ब्रेकिंग
Aman Arora on Ram Mandir Donation: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर गरमाई सियासत, आप नेता अमन अर... Farooq Abdullah on Article 370: फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, सुप्रीम कोर्ट का फैसला गैर-कानूनी— जम्... AISA Leader Neha Bora Delhi High Court: छात्र नेता नेहा बोरा ने दिल्ली हाई कोर्ट में दी पुलिस नोटिस ... Alwar Love Story Murder: अलवर में लिव-इन में रह रही 5 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्य... Darjeeling Black Deer Sighting: पश्चिम बंगाल के डाउ हिल जंगलों में दिखा दुर्लभ काला हिरण, पर्यटकों औ... Noida EWS LIG Flats: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में सस्ते घर पाने का मौका, बिल्डरों को रखन... Bagaha Kidnapping Case: बिहार के बगहा में 9 साल के बच्चे का अपहरण और 20 लाख की फिरौती मांगने वाले 4 ... IGI Airport Gold Smuggling: दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4.03 करोड़ का सोना जब्त Tiger Shroff Car Firing: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राजस्थान के कोटा... Manipur Violence News: इंफाल में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने रखा शव, भीड़ को हटाने के लिए प...
दिल्ली/NCR

डॉन्ट नीड टू टॉक… दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर महिलाओं के बीच हुआ क्लेश, वायरल हुआ VIDEO

कम खर्च..लंबी दूरी और समय की बचत के लिए यात्रियों के लिए दिल्ली मेट्रो सबसे बढ़िया साधन है। हर दिन लाखों लोग मेट्रो में यात्रा करते हैं। यात्रियों की सुख सुविधाओं के अलावा दिल्ली मेट्रो पैसेंजर्स के बीच लड़ाई झगड़े और बहसबाजी को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। आए दिन मेट्रो में वबाल से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कई बार तो यात्री सीट के चक्कर में आपस में भिड़ जाते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां दो महिलाएं सीट को लेकर बहसबाजी करनी नजर आ रही हैं। वीडियो देखने के बाद लोगों का कहना है- दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है।

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो महिला आपस में बहस कर रही हैं। पहली महिला सीट पर बैठी है। जबकि दूसरी खड़ी हुई है। सीट पर बैठी महिला बोल रही है- अगर आपको बात करने का तमीज नहीं है तो डॉन्ट नीड टू टॉक। इस पर दूसरी महिला बोलती है- ओ हेल्लो… तुम जैसी औरत से मेरा बात करने का मन भी नहीं है। इस पर पहली महिला कहती है तुम जैसी से क्या मतलब है, और फिर बोलती है कि पहले इंग्लिश बोलना सीखो।

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेफॉर्म ‘एक्स’ पर @gharkekalesh की ID से पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा है- सीट को लेकर दिल्ली मेट्रो में महिलाएं। इस वीडियो को अभी तक 1 लाख 13 हजार से लाइक्स मिल चुके हैं जबकि एक हजार से ज्यादा लाइक्स। इस वीडियो पर यूजर्स भी जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा – जो पहले बैठ गया सीट उसकी, सिम्पल। दूसरे यूजर ने लिखा- जब में यात्रा करती हूं तो कोई क्लेश नहीं होता। तीसरे ने लिखा- दिल्ली मेट्रो में स्वागत है… आज लड़ाई महिलाओं के कोच में हो रही है। धन्यावाद।

Related Articles

Back to top button