ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
पंजाब

पंजाब में पुलिस पर इंटों व तलवारों से हमला! जानें क्या है पूरा मामला

गढ़शंकर : पंजाब के गढ़शंकर इलाके के गांव देनुवाल खुर्द में लोगों द्वारा पुलिस टीम पर हमला कर देने की खबर सामने आई है। यह घटना उस समय हुई जब पुलिस गांव में शिकायत के आधार पर परवाना नोट कराने गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार, सैला खुर्द चौकी के सीनियर सिपाही लखवीर राम और पुलिसकर्मी गुरविंदर भाटिया गांव की पंचायत के साथ मनप्रीत सिंह पुत्र जुझार सिंह के घर शिकायत की जांच और परवाना नोट कराने पहुंचे थे। जैसे ही पुलिसकर्मी घर के अंदर दाखिल हुए, घरवालों ने छत पर चढ़कर पुलिस पर ईंटें फेंकनी शुरू कर दीं। इतना ही नहीं, कुछ लोग पुलिस के पीछे तलवारें (कृपाणें) लेकर दौड़े।

इस घटना को लेकर थाना गढ़शंकर में एएसआई रवीश कुमार द्वारा पुलिसकर्मी लखवीर राम के बयान पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। केस में मनप्रीत सिंह पुत्र जुझार सिंह, जुझार सिंह पुत्र मंगल सिंह, हरजिंदर कौर पत्नी जुझार सिंह और एक अन्य महिला को नामजद किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द कार्रवाई की बात कही गई है।

Related Articles

Back to top button