ब्रेकिंग
Rahul Gandhi Politics Analysis: राहुल गांधी का मिशन 2029; मोदी के करिश्मे और गठबंधन की राजनीति के बी... Uttarakhand Corruption News: भ्रष्टाचार के खिलाफ CM धामी की बड़ी कार्रवाई; हरिद्वार के पूर्व अधिकारिय... Deoria Medical Negligence: मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही; टूटे दाहिने हाथ की जगह बाएं हाथ में चढ़ाया प... Varanasi Elevated Corridor: वाराणसी में 25 हजार करोड़ से बनेगा वरुणा और गंगा एलिवेटेड रोड; जाम से मि... Andhra Pradesh Crime News: पारिवारिक विवाद में पिता का खौफनाक कदम; तीन बेटियों की हत्या के बाद खुद द... Telangana Hospital Negligence: महिला की अस्थियों में मिली कैंची; सरकारी अस्पताल की लापरवाही से मां-ब... Winter Air Quality Delhi: प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन; पार्किंग फीस दोगुनी, व... Deoghar Housing Scam: अबुवा और पीएम आवास योजना में रिश्वत का खेल; बंदाजोरी पंचायत के ग्रामीणों ने लग... Congress vs RJD Jharkhand: राज्यसभा चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस-राजद आमने-सामने; 'घटिया मानसिकता' व... Child Labour Rescue Dumka: बासुकीनाथ में श्रम विभाग की बड़ी कार्रवाई; 3 बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, ...
पंजाब

पंजाब सीमा पर संदिग्ध ड्रोन मूवमेंट, BSF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

दीनानगर : भारत-पाक सीमा के पास स्थित ठाकुरपुर गांव के नज़दीक एक बार फिर पाकिस्तानी ड्रोन की हलचल देखी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, रात करीब 8:30 बजे बीएसएफ के जवानों ने सीमा में एक संदिग्ध ड्रोन की आवाज़ सुनी। जवान तुरंत सतर्क हो गए और अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद होकर कार्रवाई की, जिससे ड्रोन वापस पाकिस्तानी इलाके की ओर लौट गया।

पाकिस्तान लगातार ड्रोन के ज़रिए पंजाब में नशे और हथियारों की तस्करी की कोशिशें करता आ रहा है, लेकिन भारतीय सुरक्षा बलों की चौकसी के चलते ये साजिशें ज़्यादातर नाकाम हो जाती हैं। ड्रोन की आवाज़ सुनने के बाद बीएसएफ के अधिकारियों ने पुलिस के साथ मिलकर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। दौरा गुला थाने के प्रभारी मोहन लाल और बहिरामपुर थाने के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। हालांकि, तलाशी के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

गौरतलब है कि पाकिस्तानी तस्कर अब ड्रोन के ज़रिए नशे और हथियार भारत भेजने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन बीएसएफ के जवान कई बार इन ड्रोन को मार गिराकर उनकी साजिशों को नाकाम कर चुके हैं। सरहद पर जवानों की सतर्कता ही देश की सुरक्षा की सबसे बड़ी ताकत है।

Related Articles

Back to top button