ब्रेकिंग
Bareilly Murder News: उत्तर प्रदेश के बरेली में दिव्यांग शख्स की गला दबाकर हत्या, खेत के विवाद को ले... Jalandhar Politics News: राजविंदर कौर थियाड़ा को हटाए जाने के बाद वायरल ऑडियो से सियासी भूचाल, विधाय... Punjab Vidhan Sabha Session: पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र आज से शुरू, नशे और विकास के मुद्दों पर हंग... एशियन हॉकी चैंपियनशिप से पहले जालंधर में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, भगत सिंह कॉलोनी में झुग्गियां ह... जालंधर में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर पर कामकाज ठप, पांच दिनों से बढ़ रही लोगों की परेशानी PSEB Open School Result 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं ओपन स्कूल का परिण... Hisar Azad Nagar Crime News: एचएयू में गार्ड था सचिन, शादीशुदा महिला के साथ लिव-इन में रहते हुए उठाय... Rewari Sector-4 Road Construction: रेवाड़ी में घटिया सड़क निर्माण पर भड़के विधायक लक्ष्मण यादव, सीसी... Haryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, गुरुग्राम में सबसे ठंडी रात— जानिए 24 अक्टूब... Gurugram Electricity and Water Crisis: तीन दिन की हड़ताल से ठप हुई बिजली आपूर्ति, पानी के लिए भी जूझ...
पंजाब

शिरोमणि अकाली दल में बड़ी बगावत, 90 प्रतिशत नेताओं ने दिया इस्तीफा

जालंधर शिरोमणि अकाली दल की जालंधर शहरी इकाई में गहरा आंतरिक संकट खड़ा हो गया है। जिला स्तर पर प्रधान की नियुक्ति में वरिष्ठ नेताओं और समर्पित कार्यकर्त्ताओं की अनदेखी के विरोध में आज लगभग 90 प्रतिशत जिला, सर्कल और विंग स्तर के नेताओं ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया।

डेलीगेट स्तर पर हुए इस विरोध में जिला अकाली दल के वरिष्ठ पदाधिकारी, बी.सी. विंग और एस.सी. विंग के ज़िला प्रधान, शहरी अकाली दल के नेता, सर्कल प्रधान और अन्य ज़िम्मेदार पदाधिकारी शामिल रहे। नेताओं ने आरोप लगाया कि पार्टी में स्वार्थी, मौकापरस्त और दल-बदलू नेताओं को तरजीह दी जा रही है, जबकि वर्षों से वफादारी और मेहनत से जुड़े कार्यकर्त्ताओं की अनदेखी हो रही है।

नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह फैसला पार्टी के सिद्धांतों और संगठन की मजबूती के विरुद्ध है और इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस्तीफा देने वालों में रणजीत सिंह राणा (पी.ए.सी. सदस्य), परमजीत सिंह रेरू (पूर्व पार्षद), हरिंदर ढींढसा (युवा अकाली दल), सतिंदर सिंह पीता (बी.सी. विंग ज़िला प्रधान), भजन लाल चोपड़ा (एस.सी. विंग ज़िला प्रधान) समेत लगभग 150 से अधिक प्रमुख नेता और कार्यकर्त्ता शामिल हैं।

महिला नेताओं में बलविंदर कौर लुथरा, सतनाम कौर, लखविंदर कौर, रीता चोपड़ा, पुष्पा देवी, आशा रानी, मनजीत कौर और अन्य महिलाओं ने भी इस सामूहिक त्यागपत्र दे दिया। पार्टी में इस सामूहिक इस्तीफे ने ज़िला संगठन को झकझोर कर रख दिया है और भविष्य में इससे उपजी राजनीतिक स्थिति पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

Related Articles

Back to top button