ब्रेकिंग
Make in India Security Breach: स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस के साथ खिलवाड़; सप्लायर कंपनी पर HAL की सख्... Surat Police Bravery: सूरत पुलिस ने दिखाई दरियादिली; जहर खाने वाले युवक को 7वीं मंजिल से सुरक्षित बच... Mamata Banerjee FIR: ममता बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें; भड़काऊ बयान के मामले में कोलकाता में दर्ज हुई FIR Bikram Majithia vs Sanjay Singh: सुप्रीम कोर्ट से मजीठिया को झटका; मानहानि मामले में अतिरिक्त गवाह ब... Jammu-Kashmir Border Alert: घुसपैठ की साजिश! कठुआ सेक्टर में जैश आतंकियों की सक्रियता, हाई अलर्ट पर ... Supreme Court on Officer Dispute: रोहिणी सिंदूरी और डी रूपा मौदगिल विवाद; SC ने जस्टिस कुरियन जोसेफ ... PM Modi 12 Years: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों का कार्यकाल 'जनकल्याण और सुशासन' का प्रतीक ... Uttarakhand Accident News: पिथौरागढ़ की दारमा घाटी में कार पर गिरी चट्टान, 2 पर्यटकों की मौत; 3 गंभी... Kainchi Dham Mela: कैंची धाम स्थापना दिवस पर उमड़ेगी लाखों की भीड़, भारी वाहनों पर रोक और ट्रैफिक एडवा... Bihar Politics: बीजेपी ने उपेंद्र कुशवाहा को दिया बड़ा झटका? विधान परिषद में जगह नहीं मिलने से बढ़ी सि...
दिल्ली/NCR

कहीं गिरे पेड़ तो कहीं मोबाइल टावर, दिल्ली में आंधी-बारिश का कहर, अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह मौसम का मिजाज बदला और दिल्ली में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई. इससे एक तरफ जहां भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली, वहीं दिल्ली में चली तेज हवा-आंधी की वजह से दिल्ली के कई इलाकों में पेड़ गिरे. दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव में आंधी के चलते एक मोबाइल टावर भी गिर गया.

सफदरजंग में मोबाइल टावर सड़क के बीचों-बीच गिरा, जिससे सड़क भी बाधित हो गई. यही नहीं तेज हवाओं के साथ हुई बारिश की वजह से फिरोजशाह रोड पर भी एक पेड़ गिर गया. कई जगहों पर बारिश के बाद जलजमाव की स्थिति देखने को मिली, जिससे लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा. हालांकि बारिश के बाद दिल्ली वालों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिल गई है.

अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

अब मौसम विभाग की ओर से दिल्ली के लिए अगले 5 दिन और आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. रविवार को हुई बारिश के बाद दिल्ली के तापमान में भी गिरावट का अनुमान है. आज दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बारिश के साथ बिजली चमकने की संभावना है. साथ ही इस दौरान 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी.

सावधानी बरतने की भी सलाह दी

17, 18 और 19 जून, इन तीन दिन दिल्ली में तेज बारिश का अलर्ट है. इस दौरान तापमान में भी गिरावट आएगी. इन दिनों दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बारिश के कारण जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है तो वहीं मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की भी सलाह दी है.

खासतौर पर लोगों से खुले इलाकों में जाने और कमजोर ढांचों के पास जाने से बचने को कहा गया है. क्योंकि तेज बारिश और हवा की वजह से पेड़ गिरने जैसी घटनाएं होती हैं. ऐसे में अगर कोई पेड़ के नीचे खड़ा होता है तो उसके साथ कोई अनहोनी हो सकती है.

Related Articles

Back to top button