ब्रेकिंग
Jalandhar Powercom Action: जालंधर में बिजली बोर्ड का बड़ा एक्शन, नगर निगम की अवैध स्ट्रीट लाइटों के ... Punjab ED Action: मंत्री संजीव अरोड़ा के बाद अब पावरकॉम चेयरमैन पर शिकंजा; ईडी की पूछताछ टली, अब 20 ... Punjab Weather Update: पंजाब में 18 से 23 मई तक भीषण लू का अलर्ट; बठिंडा में पारा 43 डिग्री पार, जान... Ludhiana Cyber Fraud: दिन में बेचता था सब्जी, रात को बनता था इंटरनेशनल साइबर ठग; लुधियाना में मुनीश ... PSPCL Smart Phone Controversy: पावरकॉम में महंगे स्मार्ट फोन बांटने पर बवाल; बिजली कर्मचारियों ने लग... Ludhiana Crime News: लुधियाना में घिनौना जालसाजी; मृत पत्नी को जिंदा बताकर बैंक से लिया 12.81 लाख का... Yamunanagar Kidnapping Attempt: यमुनानगर में 10 साल के बच्चे के अपहरण का प्रयास, बाइक से गिरा मासूम ... Gurugram Crime News: गुड़गांव में जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 10 सरकारी कर्मचारियों के... Faridabad EV Fire: फरीदाबाद में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, धुआं निकलते ही चालक ने कूदकर ... Haryana Weather Update: हरियाणा में आसमान से बरस रही आग, सिरसा में तापमान 44°C पार; मौसम विभाग ने जा...
खेल

ऑस्ट्रेलिया टीम ने बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को दी मात, टेस्ट सीरीज पर भी किया कब्जा

नई दिल्ली। Australia beat New Zealand 2nd Test Match Report: मेजबान ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड टीम के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला ऐतिहासिक मैदान मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेला गया। ये टेस्ट मैच बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच था, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बड़े अंतर से जीता। दूसरे टेस्ट मैच में कंगारू टीम को मिली बड़ी जीत के बाद ये सीरीज भी मेहमान टीम के हाथ से निकल गई है।

ऑस्ट्रेलिया ने एमसीजी में कीवी टीम को 247 रन से हराया है। इसी के साथ 3 मैचों की ये टेस्ट सीरीज मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 2-0 से अपने नाम कर ली है। इससे पहले पर्थ में खेले गए टेस्ट मैच को भी कंगारू टीम ने 296 रनों के अंतर से जीता था। हालांकि, अभी सीरीज का आखिरी टेस्ट बाकी है, लेकिन मेहमान टीम न्यूजीलैंड के पास खुद को सूपड़ा साफ होने से बचाना का आखिरी मौका होगा। सीरीज का आखिरी मैच 3 जनवरी से 7 जनवरी के बीच सिडनी में खेला जाएगा।

ट्रेविस हेड को मिला इनाम

ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए पहली पारी में शानदार शतक जड़ने वाले ट्रेविस हेड को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला है। ट्रेविस हेड ने पहली पारी में 114 रन बनाए थे, जबकि दूसरी पारी में वे 28 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह ट्रेविस हेड ने इस मुकाबले में कुल 142 रन बनाए। वहीं, कीवी टीम के सलामी बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल की शतकीय पारी बेकार हो गई, क्योंकि दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की टीम 488 रन के टारगेट को चेज नहीं कर पाई और 240 रन पर ढेर हो गई।

बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में कीवी कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ट्रेविस हेड के शतक, कप्तान टिम पेन, स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशान के अर्धशतक के दम पर सभी विकेट खोकर 467 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम टॉम लैथम के अर्धशतक के दम पर 148 रन बनाकर ढेर हो गई। 319 रन की बढ़त हासिल करने के बाद दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट खोकर 168 रन बनाए। इस तरह कीवी टीम को 488 रन का लक्ष्य मिला, जिसके जवाब में मेहमान टीम 240 रन पर ढेर हो गई और मैच 247 रन से हार गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button