ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मध्यप्रदेश

युवक ने राइफल के साथ थाने के सामने छलकाया जाम, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

ग्वालियर में विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगी हुई है। जिसे लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। लेकिन  सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। जहां एक युवक पुरानी छावनी थाना परिसर में गाड़ी में बैठकर राइफल के साथ शराब पीते हुए नजर आ रहा है। जब यह वायरल वीडियो पुलिस अधिकारी के पास पहुंचा तो उन्होंने इसकी जांच कर वीडियो में दिख रहे युवक की तलाश शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

दरअसल मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगी हुई है जहां पुलिस शराब माफिया गुंडे बदमाशों पर लगाम कसने के लिए पूरी तरह अलर्ट है लेकिन इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जहां पर हर कोई इस वायरल वीडियो को देखकर हैरान है। इस वायरल वीडियो में दिख रहा एक युवक पुरानी छावनी थाना परिसर में अपनी गाड़ी लगाकर थाने के दरवाजे के सामने बंदूक के साथ शराब पीते नजर आ रहा है।

 जब यह वायरल वीडियो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचा तो उन्होने संबंधित पुरानी छावनी थाना पुलिस के प्रभारी को इस वीडियो को लेकर जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो दिख रहे बदमाश युवक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसके खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button