ब्रेकिंग
इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड... पाकिस्तान में नेताओं के झूठे हलफनामे पर कसेगा शिकंजा: चुनाव आयोग बदलने जा रहा है 2017 के कड़े नियम केंद्र सरकार की 'गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम' में बड़े बदलाव की तैयारी, ज्वैलर्स को मिल सकता है 1% अतिरि... पीएम मोदी का पोस्ट डिलीट होने पर भड़की सरकार, मेटा चीफ जोएल कपलान ने अश्विनी वैष्णव से मिलकर मांगी म... सावन कांवड़ यात्रा: गलती से कांवड़ जमीन पर गिर जाए या टूट जाए तो डरें नहीं, करें ये अचूक उपाय बालों के झड़ने के पीछे कहीं प्रोटीन की कमी तो नहीं? जानें शरीर में दिखने वाले 5 संकेत और घरेलू उपाय
देश

राहुल गांधी सहित कई बड़ी हस्तियों के साथ मंच पर मौजूद हेमंत सोरेन, कुछ ही देर में लेंगे शपथ

रांचीः झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो चुका है। हेमंत सोरेन अपने माता-पिता और पत्नी कल्पना के साथ मंच पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने समारोह में शामिल लोगों का अभिवादन किया। उनके साथ झाविमो विधायक बाबूलाल मरांडी भी मौजूद हैं। वहीं शपथ ग्रहण करने से पहले हेमंत सोरेन ने पिता शिबू सोरेन के आवास पर पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया।

हेमंत सोरेन के साथ मंच पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, राकांपा के अध्यक्ष शरद पवार, तरुण गोगोई, अतुल अंजान, डी राजा, सीताराम येचुरी सहित कई नेता मौजूद हैं। रांची के मोरहाबादी मैदान में हेमंत सोरेन 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव, कांग्रेस के विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और राजद के एकमात्र विधायक सत्यानंद भोक्ता मंत्री पद की शपथ लेंगे।

वहीं समारोह में देश के बड़े नेताओं, उद्योगपतियों और हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। इसमें पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, राकांपा के अध्यक्ष शरद पवार, 6 मुख्यमंत्री और 5 पूर्व मुख्यमंत्रियों सहित 14 दल के 30 नेताओं ने समारोह में शामिल होने की सहमति दी है।

बता दें कि हेमंत सोरेन दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले हेमंत ने जुलाई 2013 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। जेएमएम-राजद-कांग्रेस के साथ मिलकर उन्होंने 1 साल 5 महीने 15 दिनों तक सरकार चलाई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button