ब्रेकिंग
Gwalior Crime News: पुरानी रंजिश में युवक पर कुल्हाड़ी और सरिये से जानलेवा हमला; पुरानी छावनी पुलिस ... Train AC Maintenance: ट्रेनों में अब नहीं खराब होगा एसी! भोपाल वर्कशाप में 527 कोचों की होगी मरम्मत Housing Board Gwalior: चंबल कॉलोनी में सड़क पर पेड़ देख भड़के लोग; इंजीनियरों की लापरवाही पर खड़े हु... MP Urban Body Election 2027: प्रत्याशी चयन के लिए कांग्रेस ने कसी कमर; पुराने अनुभवों से सीखकर बनाई ... Madhya Pradesh Politics: सीएम मोहन यादव की संपत्ति पर छिड़ी जंग; बीजेपी विधायक ने रॉबर्ट वाड्रा का न... MP High Court on Missing Case: "अगर वह जिंदा होती तो खुद लौट आती"; 10 साल पुराने लापता केस में कोर्ट... Indore Honor Killing Case: इंदौर के पहले ऑनर किलिंग मामले में कोर्ट का फैसला; तेजकरण भालसे हत्याकांड... Jyotiraditya Scindia Guna Visit: गुना को मिली बड़ी सौगात; 42 करोड़ की कूनो नदी पुनर्जीवन परियोजना का ह... Indore Police Controversy: एमडी ड्रग्स के नाम पर फंसाया, निकला यूरिया; आरोपी आरक्षक ने अधिकारियों के... Jabalpur Accident: नर्मदा नदी में नहाने गए 3 दोस्तों की डूबने से मौत; एक को बचाने के चक्कर में गई जा...
मध्यप्रदेश

ड्यूटी के दौरान नगरपालिका कर्मचारी के साथ भाजपा नेता ने की मार-पीट, थाने में शिकायत

छतरपुर: छतरपुर जिले के महाराजपुर में चालक के पद पर नगरपालिका महराजपुर में पदस्थ लक्ष्मी सेन (पिता महादेव सेन) के साथ स्थानीय भाजपा नेता पप्पू उर्फ महेश सोनी (पिता पन्नालाल सोनी) ने कर्मचारी से ड्यूटी के दौरान गाली गलौज एवं मारपीट कर दी, जिसकी शिकायत पीड़ित कर्मचारी ने महाराजपुर थाने में की थी जिसपर थाना पुलिस ने धारा 323,504 का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

उक्त पूरे मामले में पीडि़त लक्ष्मी सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजाना की तरह वह कचरा गाड़ी लेकर वह नगर की शारदा कालोनी, छक्का की बगिया के आगे वार्ड नंबर 2 में घर-घर कचरा लेने गया था। तभी उस मोहल्ले का पप्पू उर्फ महेश सोनी बोला कि कचरा गाड़ी यहां गली के अंदर लेकर आ जाओ जिसपर मैंने कहा कि वहां पर गाड़ी नहीं पहुंच सकती आप यहीं आ जाओ कचरा लेकर, बस इसी बात से नाराज होकर उक्त भाजपा नेता गाली गलौज करने लगा, मैंने गाली देने से मना किया तो उसने मेरे साथ मारपीट कर दी, मैं कचरा गाड़ी लेकर वहां से नगरपालिका आ गया और थाने जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

●कार्यवाही के लिए नगरपालिका अधिकारी ने थाना प्रभारी को लिखा पत्र…

महाराजपुर नगरपालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने अपने विभाग के कचरा गाड़ी के चालक के साथ हुई गाली गलौज एवं मारपीट के संबंध में थाना प्रभारी को एक पत्र लिखकर पप्पू उर्फ महेश सोनी पिता पन्नालाल सोनी के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की मांग की है।

Related Articles

Back to top button