ब्रेकिंग
Ayodhya News: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा अपडेट; आरोपियों के घर से हुई ज्वेलरी और कैश की रिकवर... Maharashtra Monsoon Session: विधानसभा में गूंजा पेपर लीक का मुद्दा; विपक्ष का बड़ा हमला, सरकार पर उठा... Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर का 4 जुलाई को होगा अंतिम संस्कार; भारत भ... Ram Mandir Donation Scam: 'चढ़ावा चोरों' का सामाजिक बहिष्कार शुरू; अयोध्या बार एसोसिएशन ने केस लड़ने ... Himachal Pradesh Model Panchayat: टिहरी पंचायत का बड़ा फैसला; पशु क्रूरता पर जुर्माना और पर्यावरण संर... West Bengal UCC Update: पश्चिम बंगाल में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की तैयारी; ड्राफ्ट कमेटी का ह... Noida School Timing Changed: भीषण गर्मी के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा के स्कूलों का समय बदला; अब इस समय... Ram Mandir CEO Controversy: राम मंदिर प्रशासन में CEO नियुक्ति का संत समाज ने किया विरोध; 'सरकारी हस... Gorakhpur Express Mystery: ट्रेन से रहस्यमयी ढंग से लापता हुई महिला यात्री; सूटकेस भी गायब, मचा हड़क... Akhilesh Yadav Promise: सपा सरकार आई तो बदलेगी शिक्षा नीति; अखिलेश यादव का यूपी के युवाओं से बड़ा वाद...
देश

कांग्रेस के पास हैं लूट का लाइसेंस, प्रधानमंत्री बोले- मोदी गारंटी कार्ड पर है पूरे देश को भरोसा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि मोदी के गारंटी कार्ड पर पूरा देश भरोसा करता है क्योंकि उसमें जमीनी सच्चाई है। उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस के पास लूट का लाइसेंस है, वहीं दूसरी तरफ, मोदी का गारंटी कार्ड है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस ने पांच साल तक जनता को विश्वासघात के सिवा कुछ नहीं दिया। मोदी राजस्थान के नागौर में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘एक तरफ कांग्रेस के पास लूट का लाइसेंस है, वहीं दूसरी तरफ, मोदी का गारंटी कार्ड है। आपको किस पर भरोसा है?… मोदी के गारंटी कार्ड पर पूरा देश भरोसा करता है तो उसके कुछ ठोस कारण हैं। उनमें हवाबाजी नहीं है, जमीनी सच्चाई है। और एक-एक गारंटी को पूरा करने के लिए समय का हर पल, दिन-रात मैं खपा रहा हूं।”

उन्होंने कहा,‘‘भाजपा ने गारंटी दी थी कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाएंगे, मोदी ने गारंटी पूरी की या नहीं की?” उन्होंने इस संबंध में उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर बनवाने, तीन तलाक को खत्म करने तथा लोकसभा एवं विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण देने की पहलों का भी जिक्र किया। मोदी ने कहा,‘‘राजस्थान में कांग्रेस ने पांच साल में डगर-डगर पर आपको विश्वासघात के सिवा और कुछ नहीं दिया है। कांग्रेस ने यहां आपको कुशासन वाली सरकार दी।

कांग्रेस ने यहां आपको भ्रष्ट और घोटालों वाली सरकार दी।” मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के एक मंच पर आने की ओर इशारा करते हुए मोदी ने कहा,‘‘इन लोगों ने राजस्थान की जनता को अपने हाल पर छोड़ दिया। चुनाव का समय आया है तो ये लोग बेमन से साथ साथ फोटो खिंचवा रहे हैं।”

मोदी ने कहा,‘‘इनकी हाथ मिलने की सेंचुरी हो गई लेकिन मिलाप नहीं हुआ। दिल में खटास है। ये लोग हाथ मिलाने का दिखावा कर रहे हैं। आज लोग कहते हैं कि राजस्थान में कुल मिलाकर सौ मुख्यमंत्री थे। अपने-अपने क्षेत्र में हर माफिया, हर दबंग, हर दंगाई खुद को कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री से कम मानता ही नहीं था।”

राज्य में चर्चा में चल रही कथित ‘लाल डायरी’ का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा,‘‘पिछले कई महीने से राजस्थान की लाल डायरी बड़ी चर्चा में, बड़ी सुर्खियों में है। लाल डायरी में कांग्रेस के अपने ही नेता ने कांग्रेस के कुशासन की कथा को पूरे विस्तार से लिखा है। तभी तो मुख्यमंत्री का अपना बेटा यह लिखकर देने को तैयार है कि पापा की सरकार इस बार नहीं आने वाली।”

Related Articles

Back to top button