ब्रेकिंग
Naghah Loh Dor Tradition: हाईवे के किनारे बिना कैमरे और कैशियर के बिकता है सामान, क्यूआर कोड से होता... Himachal Horticulture News: मौसम की मार से बागवान परेशान, बाजार में पहुंचे सिर्फ 1.15 करोड़ सेब के ब... Patna MLC Election News: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ खोला मोर्चा, अनुज सिंह... UP News Today: बिजनौर के अमीखानपुर में 26 बीघा कृषि भूमि हथकंडे का मामला, एसपी केके बिश्नोई ने दी जा... Mumbai Manori Beach Accident: फंसे हुए विदेशी जहाज में गैस कटर से चोरी के दौरान चार की मौत, सनसनी Voter List Revision Maharashtra: बीएलओ के लिए नए नियम जारी, व्हाट्सऐप और घर-घर जाकर दस्तावेज स्वीकार... Amravati Road Accident News: शेगांव से दुर्गा मूर्ति लेकर वर्धा जा रही पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, व... Ramanujnagar Police Station: आरोपी दामाद भजन सिंह गिरफ्तार, पारिवारिक विवाद में की थी खौफनाक वारदात Gandhi Jayanti Special: रायपुर के शुक्ला भवन और जैतूसाव मठ में रुके थे महात्मा गांधी, अस्पृश्यता निव... SECR GM Tarun Prakash Visit: चांपा और नैला रेलवे स्टेशन पर सुपरफास्ट ट्रेनों के ठहराव की उठी मांग, म...
देश

India Lockdown: मदरसे वाले नहीं मान रहे लॉकडाउन, बंधक बने 600 छात्राओं को पुलिस ने ताला तोड़कर निकाला

रांची। India Lockdown लॉकडाउन के बावजूद रांची के रातू थाना क्षेत्र के परहेपाट गांव के मदरसे में मंगलवार को शिक्षण कार्य जारी था। वहां करीब 600 छात्राएं पढ़ती हैं। मदरसे का दरवाजा बंद कर अंदर शिक्षण कार्य चल रहा था। मदरसे के संचालक पर बच्चियों को बंधक बनाकर रखने का आरोप लगा है। छात्राओं के परिजनों ने कहा है कि मदरसा के संचालक से आग्रह किया गया, फिर भी बच्चियों को छुट्टी नहीं दी जा रही थी। बच्चियों से मिलने भी नहीं दिया गया।

इधर, मदरसा के मोहतमीम (मदरसा के प्रधानाध्यापक) अब्दुल्लाह अंसारी व सचिव इदरीश अंसारी ने बताया कि मदरसे में परीक्षा चल रही थी। इसी कारण छात्राओं को रखा गया था। बताया गया कि एक बच्ची ने किसी तरह फोन पर अपने परिजनों को सूचना दी थी कि उन्हें जबरन बंधक के तौर पर रखा गया है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद ग्रामीण एसपी, रातू सीओ, रातू थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस-प्रशासन के पहुंचने पर गेट बाहर से बंद मिला। इसके बाद प्रशासन ने ताला तोड़कर सभी बच्चियों को बाहर निकाला। स्थानीय बच्चियों को घर भेजा गया। दूर में रहने वाली छात्राओं के परिजनों को सूचना देकर उन्हें भेजने की व्यवस्था की की जा रही है। पुलिस प्रशासन मदरसा संचालक पर लॉकडाउन उल्लंघन की एफआइआर दर्ज करा सकती है।

हालांकि, खबर लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं किया गया था। मदरसे में पढऩे वाली बच्चियों के परिजनों ने पुलिस को बताया है कि बीते 18 मार्च को ही छुट्टी कर दी गई थी। लेकिन, बच्चियों को रोककर रखा गया था और उन्हें कहीं बाहर निकलने तक नहीं दिया जा रहा था।

‘एक छात्रा के परिजन की ओर से सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मदरसे में पहुंची थी। इसके बाद बच्चियों को घर भेजने का निर्देश दिया गया। कुछ बच्चियां घर चली गईं। जो रांची शहर और बाहर की बच्चियां हैं, उन्हें भेजने की व्यवस्था की जा रही है।’ ऋषभ कुमार झा, ग्रामीण एसपी, रांची।

Related Articles

Back to top button