ब्रेकिंग
पन्ना के 50 करोड़ के 'हीरे' का राज़ खुला! खनिज अधिकारियों की टीम ने सुलझाया सस्पेंस, क्या था पूरा रह... धार में चमत्कार! रातों-रात अरबपति बना आम शख्स, खाते में आ गई 2800 करोड़ से ज़्यादा की रकम झारखंड में बड़ा स्वास्थ्य घोटाला: थैलेसीमिया पीड़ित 5 बच्चों को चढ़ा HIV संक्रमित ब्लड, रिपोर्ट पॉजि... CM मोहन यादव का तत्काल एक्शन! गंभीर BJP नेता मुकेश चतुर्वेदी को ग्वालियर वेदांता में कराया एयरलिफ्ट,... समाज के लिए आस्था! 8 साल से छठी मैया का व्रत रख रही बलिया की किन्नर, बेहद दिलचस्प है उनके त्याग और भ... असिन के पति हैं ₹1300 करोड़ के मालिक, एक्ट्रेस असिन की संपत्ति जान उड़ जाएंगे आपके होश! रात में बल्ब के पास मंडराने वाले कीटों से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 अचूक घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगी राहत हमास से हुआ सीजफायर, फिर क्यों गाजा में अभी भी हमले कर रहा इजराइल? क्रिएटर्स को बड़ी राहत! Reels के दीवानों के लिए आया नया फीचर, अब ये दिक्कत नहीं आएगी सामने वास्तु शास्त्र: भूलकर भी घर की छत पर न रखें ये 5 चीजें, हो सकते हैं कंगाल, तुरंत हटा दें।
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह ने छतरपुर में कांग्रेस समर्थक की हत्या के विरोध में दिया धरना, आरोपितों के गिरफ्तारी की मांग

छतरपुर। बुंदेलखंड में छतरपुर जिले के राजनगर विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को मतदान से पहले युवक की हत्या के बाद शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह खजुराहो पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस समर्थक मृतक सलमान के स्वजन के साथ देर शाम तक धरना दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों पर नामजद रिपोर्ट है, इसके बाद भी आरोपितों को पकड़ा नहीं गया है।

सलमान के परिवार को गोद लेने का आश्वासन

दिग्विजय सिंह ने कहा कि विक्रम सिंह नातीराजा को बचाकर सलमान खुद शहीद हो गया। कांग्रेस सलमान के परिवार के साथ है और सलमान के परिवार को गोद लिया जाएगा। मीडिया के सवाल के जवाब में दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपाई इस घटना को हादसा बता रहे हैं, लेकिन यह हत्या है। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को लेकर कहा कि वह हादसा बता रहे हैं, उन्हें खेद व्यक्त करना चाहिए।

भाजपा प्रत्याशी समेत 20 लोगों पर हत्या मामला

धरना प्रदर्शन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने हत्या के आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की। आपको बता दें कि शुक्रवार को मतदान के पहले राजनगर विधानसभा में कांग्रेस समर्थक की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई थी उसके बाद से माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। मामले में भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया समेत 20 लोगों पर हत्या मामला दर्ज किया जा चुका है। वहीं, मृतक सलमान को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि हम सरकार से सलमान के परिवार में नौकरी देने की मांग करेंगे। पूरी कांग्रेस सलमान के साथ है।

Related Articles

Back to top button