ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
खेल

भारत-ऑस्ट्रेलिया के फाइनल मैच से पहले प्रशंसकों का उमड़ा हुजूम, मैच देखने पहुंचे रहे पीएम मोदी

क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल मैच से पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाहर दर्शकों और प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। हजारों की संख्या में लोग स्टेडियम में प्रवेश करने के लिए कतारों में खड़े हैं। लोगों को जोश इस मौके पर साफ झलक रहा है। सभी जल्द से जल्द मैच शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। विश्व कप फाइनल मैच से पहले नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाहर क्रिकेट प्रशंसक बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए हैं। इस मैच को लेकर पूरे देश में जोरदार जोश देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी पीएम रिचर्ड मार्ल्स भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले विश्व कप फाइनल मैच को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। इस पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही भारतीय टीम अब ट्रॉफी जीतने से महज एक कदम दूर है। आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी विश्व कप फाइनल में टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाने के लिए प्रशंसक पहले से ही पूरी तैयारी में हैं। पूरे देश में भारत की जीत के लिए प्रर्थना और दुआ की जा रही है।

पूरे देश में भारत की जीत के लिए प्रार्थना और दुआ

क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल मैच से पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाहर दर्शकों और प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. हजारों की संख्या में लोग स्टेडियम में प्रवेश करने के लिए कतारों में खड़े हैं। लोगों को जोश इस मौके पर साफ झलक रहा है। सभी जल्द से जल्द मैच शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। पूरे वर्ल्ड कप में अजेय रही भारतीय टीम अब ट्रॉफी जीतने से महज एक कदम दूर है। पूरे देश में भारत की जीत के लिए प्रार्थना और दुआ की जा रही हैं। ज्यादातर नेताओं और फिल्मी सितारों ने भारत की जीत के लिए शुभकामना दी है।

एमपी के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में विशेष पूजा

विश्व कप में अजेय रही टीम इंडिया अपने विजय अभियान का समापन फाइनल में बड़ी जीत के साथ करेगी। विश्व कप फाइनल में भारतीय टीम की जीत के लिए मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में विशेष पूजा की गई। महाकाल मंदिर में इसके लिए भस्म आरती की गई। महाकाल मंदिर के पुजारी महेश शर्मा ने कहा कि ‘आज हमने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप फाइनल मैच के लिए प्रार्थना की है। हम चाहते हैं कि भारत खेल के क्षेत्र सहित हर क्षेत्र में विश्वगुरु बने। हमें उम्मीद है कि आज भारत फाइनल मैच जीतेगा।

Related Articles

Back to top button