ब्रेकिंग
पुणे के बाद अब इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम: 12 सितंबर को महारानी अहिल्याबाई... कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 11 की मौत, दर्जनों घायल; 10 बुलडोजर से हटाया जा रह... राजस्थान में नए एक्सप्रेसवे पर परिवार ने की 'दावत': सड़क किनारे बैठकर खाना खाते वीडियो वायरल; सोशल म... उन्नाव के भगवंतनगर में उमड़ा बहनों का सैलाब: समाजसेवी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने कराया रक्षाबंधन महोत... 'आरोपियों पर एक्शन नहीं, राहुल पर केस दर्ज': जयराम रमेश बोले- 24 घंटे में साबित हो गया दलितों के साथ... मुंबई में सीढ़ियों पर साइकिल खड़ी करने पर 15 लाख का जुर्माना: बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द किया फैसला, स... ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में गैंगरेप: फिरोजाबाद कनेक्शन आया सामने; बस मालिक ने पुलिस को दी ड... पीएम स्वनिधि से बदली जिंदगी, पर अब आजीविका पर संकट; बेंगलुरु की इडली-डोसा वेंडर टीएस निंगम्मा की दास... कौशांबी पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट: 10 की मौत, कई मकान जमींदोज; 2 किमी तक गूंजा धमाका खन्ना: जमीन विवाद में रिटायर्ड ASI ने निगला जहरीला पदार्थ, पुलिस ने धमकी और दबाव बनाने के आरोप में द...
देश

निर्भया मामले के दोषियों को फांसी पर लटकाने को आतुर हूं: पवन जल्लाद

पवन जल्लाद ने कहा है कि वह निर्भया सामूहिक बलात्कार एवं हत्या मामले के दोषियों को फांसी पर लटकाने के लिए न केवल तैयार है बल्कि आतुर है। मेरठ के पवन जल्लाद ने मंगलवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हालांकि मुझे अभी तक इन दोषियों को फांसी पर चढ़ाने संबंधी कोई आदेश नहीं मिला है। लेकिन मैं उन्हें फांसी पर चढ़ाने के लिए तैयार ही नहीं, बल्कि आतुर हूं।”

पवन जल्लाद ने बताया कि कुछ दिन पहले उसे जेल प्रशासन की तरफ से फांसी देने के लिए तैयार रहने को कहा गया था। लेकिन इस बारे में कोई लिखित आदेश अभी तक नहीं मिला है। उधर, मेरठ जेल के अधीक्षक डॉ. वी. पी. पाण्डेय ने कहा कि कुछ दिन पहले दिल्ली के तिहाड़ जेल प्रशासन की तरफ से उन्हें मेरठ के जल्लाद को फांसी देने के लिए तैयार रखने को कहा गया था।

हालांकि मंगलवार को अदालत का फैसला आने के बाद से तिहाड़ जेल प्रशासन की तरफ से जल्लाद को बुलाने का कोई पत्र अभी तक नहीं आया है। संभव है कि कल रात तक आ जाए। उल्लेखनीय है कि निर्भया सामूहिक बलात्कार एवं हत्या मामले के दोषियों के खिलाफ मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत द्वारा मौत का फरमान जारी कर दिया गया। इस मामले के चारों दोषियों को 22 जनवरी को सुबह सात बजे फांसी दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button