ब्रेकिंग
रामपुर जौहर यूनिवर्सिटी विवाद: सपा का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज करेगा दौरा, बुलडोजर एक्शन के खिलाफ... Panna Crime News: जमीन के लिए रची गई खौफनाक साजिश, पुलिस ने 12 महीने बाद सूरत से दबोचे कातिल Rahul Gandhi & Mallikarjun Kharge Reaction: पीएम मोदी के ऐलान पर विपक्ष का हमला, कहा- एजुकेशन सिस्टम... Delhi Metro News: जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन का असर, राजीव चौक समेत 16 स्टेशन अनिश्चितकाल के लिए... Jantar Mantar Protest Update: पुलिस पर पथराव के बाद तनाव, CJP चीफ अभिजीत दिपके का बड़ा बयान जंतर-मंतर पर प्रदर्शन तेज: पेपर लीक और इस्तीफे की मांग को लेकर भारी हंगामा Monsoon Hair Care Tips: बारिश में बाल झड़ने से हैं परेशान? अपनाएं बालों की देखभाल के ये असरदार तरीके Baby Health Care: छोटे बच्चे बार-बार क्यों खुजलाते हैं कान? जानें क्या हैं इसके कारण और कब जाएं डॉक्... LIC and EPF Unclaimed Money: LIC और EPF में पड़े हैं 16,649 करोड़ रुपये, कहीं आपका पैसा भी तो नहीं? ... Vedanta ONGC Dispute: दिल्ली हाईकोर्ट से वेदांता को बड़ा झटका, गुजरात तेल क्षेत्र का जिम्मा अब ONGC ...
टेक्नोलॉजी

गूगल का बड़ा एलान, अब भारत में बनेंगे गूगल पिक्सल सीरीज स्मार्टफोन्स

नई दिल्ली।  गूगल ने पिक्सेल सीरीज को लेकर बड़ा एलान किया है। सर्च इंजन कंपनी भारत में पिक्सल सीरीज के स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग करेगी। इसकी शुरुआत पिक्सल 8 के साथ की जाएगी। गूगल ने कहा कि पिक्सल स्मार्टफोन के निर्माण के लिए अंतरराष्ट्रीय और घरेलू निर्माताओं के साथ शेयर करेंगे। कंपनी ने पिक्सल सीरीज की डिवाइस 2024 तक रोक आउट होने की उम्मीद है।

गूगल ने कहा कि जब हमने 2016 में अपना पहला पिक्सेल स्मार्टफोन लॉन्च किया था। तब से प्रीमियम हार्डवेयर, हेल्पफुल सॉफ्टवेयर और एआई रिसर्च पर बेस्ड रही। आज हम भारत में काफी लोगों के लिए पिक्सल फोन उपलब्ध कराने का मौका देख रहे हैं।

पिक्सल सीरीज फोन की कीमत कम होगी या नहीं। इसको लेकर कंपनी की ओर से कुछ कहा नहीं गया है। गूगल ने हाल ही में Pixel 8 और Pixel 8 Pro को भारत में लॉन्च किया। दोनों मोबाइल पिक्सल 7 और पिक्सल 7 प्रो के अपग्रेड मॉडल है। इन दोनों स्मार्टफोम्स में प्रोसेसर से लेकर कैमरा में अपडेशन किया गया है। ये दोनों सेट एआई टेक्नोलॉजी पर बेस्ड हैं।

गूगल 8 सीरीज के फीचर्स

गूगल पिक्सल 8 सीरीज के दोनों फोन में एक जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। मोबाइल का लुक और डिजाइन एक जैसा है। पिक्सल 8 में 6.2 इंच का FHD+Acuta OLED डिस्प्ले है। यह फोन 2000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस फीचर को सपोर्ट करता है। गूगल पिक्सल 8 में 8जीबी और पिक्सल 8 प्रो में 12जीबी रैम मिलता है। पिक्सल 8 में 4,575 एमएएच की बैटरी मिलती है। वहीं, पिक्सल 8 प्रो में बैटरी सपोर्ट 5,050 एमएएच है।

Related Articles

Back to top button