ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
पंजाब

दरभंगा में तेजस्वी यादव पर हुई FIR दर्ज, महिला ने माई बहिन योजना में ठगी का लगाया आरोप

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है. दरभंगा के सिंहवाड़ा थाने में आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव पर यह एफआईआर दर्ज हुई. तेजस्वी यादव के साथ ही सांसद संजय यादव समेत महागठबंधन के 4 नेताओं पर एफआईआर दर्ज हुई है. इन नेताओं पर यह एफआईआर एक महिला ने दर्ज कराई है.

महिला ने यह नेताओं पर यह एफआईआर माई बहिन योजना को लेकर दर्ज कराई. महिला ने आरोप लगाया है कि माई बहिन योजना का फॉर्म भरवाए जाने के नाम पर महिलाओं से 200 रुपये की ठगी की गई. एफआईआर दर्ज करवाने वाली महिला का नाम गुड़िया देवी हैं. थाना प्रभारी ने इस बात की पुष्टि की है.

महिला ने क्या आरोप लगाया?

एफआईआर दर्ज करवाने वाली महिला वार्ड नंबर 7 निवासी गुड़िया देवी ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए आवेदन में कहा है कि माई बहिन योजना का 2500 रुपये का लाभ लेने का फॉर्म भरने को लेकर 200 रुपये की ठगी की गई. महिला ने साथ ही प्राथमिकी के तहत इन नेताओं पर इस योजना के लिए भोली – भाली महिलाओं का आधार नंबर, बैंक खाता संख्या और मोबाइल नंबर लेकर दुरुपयोग का भी आरोप लगाया हैं.

Bihar Fir

किन नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज

बिहार के दरभंगा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और राज्यसभा सांसद संजय यादव, पूर्व MLA व राजद नेता ऋषि मिश्रा के अलावा कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी मस्कुर अहमद उस्मानी सहित चार लोगों के खिलाफ यह मामला दर्ज करवाया गया है. इस मामले को लेकर सिंहवाड़ा थाना अध्यक्ष बसंत कुमार ने महिला के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की है. अब पदाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्यवाई की जाएगी.

क्या है माई बहिन योजना?

माई बहिन योजना बिहार में महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक सहायता के लिए एक प्रस्तावित कल्याणकारी योजना है. यह योजना मुख्य रूप से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले घोषित की है. इसका मकसद आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को वित्तीय सहायता देना है. जिससे वो आत्मनिर्भर बना सके और उनकी सामाजिक भागीदारी बढ़ा सके.

Related Articles

Back to top button