ब्रेकिंग
Bareilly Murder News: उत्तर प्रदेश के बरेली में दिव्यांग शख्स की गला दबाकर हत्या, खेत के विवाद को ले... Jalandhar Politics News: राजविंदर कौर थियाड़ा को हटाए जाने के बाद वायरल ऑडियो से सियासी भूचाल, विधाय... Punjab Vidhan Sabha Session: पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र आज से शुरू, नशे और विकास के मुद्दों पर हंग... एशियन हॉकी चैंपियनशिप से पहले जालंधर में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, भगत सिंह कॉलोनी में झुग्गियां ह... जालंधर में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर पर कामकाज ठप, पांच दिनों से बढ़ रही लोगों की परेशानी PSEB Open School Result 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं ओपन स्कूल का परिण... Hisar Azad Nagar Crime News: एचएयू में गार्ड था सचिन, शादीशुदा महिला के साथ लिव-इन में रहते हुए उठाय... Rewari Sector-4 Road Construction: रेवाड़ी में घटिया सड़क निर्माण पर भड़के विधायक लक्ष्मण यादव, सीसी... Haryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, गुरुग्राम में सबसे ठंडी रात— जानिए 24 अक्टूब... Gurugram Electricity and Water Crisis: तीन दिन की हड़ताल से ठप हुई बिजली आपूर्ति, पानी के लिए भी जूझ...
मनोरंजन

इतनी लंबी… ऑफ व्हाइट लहंगे में मां ऐश्वर्या राय संग आराध्या की ट्विंनिंग, लोग कर रहे रिएक्ट

ऐश्वर्या राय इन दिनों अभिषेक बच्चन संग अपने रिलेशनशिप तो लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. खबरें हैं कि ऐश्वर्या और अभिषेक अलग होने वाले हैं. हालांकि अभी तक ऐश्वर्या और अभिषेक की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है. दोनों बीच में कुछ मौकों पर साथ में नजर भी आए हैं. इसलिए ये खबरें कितनी सही हैं ये कहना मुश्किल है. इन सबके बीच ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या की एक फोटो वायरल हो रही है. इस फोटो में दोनों बहुत प्यारी लग रही हैं. फोटो में ऐश्वर्या की मां बृंदा राय भी नजर आ रही हैं.

लेकिन फैंस का ध्यान तो तस्वीर में सिर्फ आराध्या की ही तरफ है. वे अपनी मम्मी ऐश्वर्या की तरह ही लंबी नजर आ रही हैं. आराध्या की इस ग्रोथ को देखर फैंस भी हैरान हैं और रिएक्ट कर रहे हैं. ऐश्वर्या राय के फैन पेज पर आराध्या और ऐश्वर्या की कुछ फोटोज वायरल हो रही हैं. इन फोटोज में देखा जा सकता है कि आराध्या बिल्कुल अपनी मां की तरह लंबी और खूबसूरत हो गई हैं.

मम्मी ऐश्वर्या के बराबर लंबी हो गईं आराध्या

ऐश्वर्या राय और आराध्या की फोटोज देखने के बाद फैंस ने उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं. एक फोटो में ऐश्वर्या राय पिंक कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं. ऐश्वर्या ने अपने मेकअप को मिनिमल रखा है. उन्होंने पिंक लिपस्टिक लगाई है और कानों में हैवी इयररिंग्स कैरी की है. ऐश्वर्या के बाल खुले हुए हैं और उन्होंने कॉकटेल रिंग भी कैरी की है. वहीं आराध्या ऑफ व्हाइट कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं. उन्होंने भी अपने बाल खुले रखे हैं और पिंक लिपस्टिक यूज की है.

फोटोज में आराध्या के साथ उनकी नानी और ऐश्वर्या राय की मां बृंदा राय दिख रही हैं जो कि ब्लू कलर की साड़ी में हैं. उन्होंने मिनिमल मेकअप के साथ बन बनाया है और लॉन्ग नेकलेस कैरी किया है. फोटो में तीनों बहुत प्यारी लग रही हैं. इन फोटोज के देखने के बाद फैंस ने आराध्या की पुरानी फोटो से उनकी तुलना की है. फैंस का कहना है कि आराध्या भी अपनी मम्मी की तरह लंबी हो गई हैं और अब वे पहले जैसी बिल्कुल नहीं दिख रही हैं.

पिछले महीने मनाया था बर्थडे

ऐश्वर्या राय ने पिछले महीने आराध्या का 13वां जन्मदिन मनाया था. इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर बेटी की फोटोज पोस्ट की थीं. फोटोज में नन्हीं सी आराध्या के छोटे-छोटे हाथ नजर आ रहे थे, जिसमें वह अपने दिवंगत नाना के साथ खेल रही थीं. तस्वीरों में एक और फोटो आराध्या की थी, जिसमें लिखा हुआ था, अब तुम ऑफिशियली टीनएजर हो गई हो.

Related Articles

Back to top button