ब्रेकिंग
सीहोर में प्रशासनिक दावों की खुली पोल, उफनते नाले के बीच कमर तक पानी में जान जोखिम में डालकर निकली श... चिटफंड ठगी पर ED की बड़ी स्ट्राइक: विशाखापट्टनम और हैदराबाद में छापेमारी, ₹1.01 करोड़ कैश बरामद व 18... संसद में नीट पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई पर हंगामा: गृह मंत्री अमित शाह के जवाब की मांग पर अड़ा विपक्... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, राम मंदिर चोरी पर नुक्कड़ नाटक करने के मामले मे... दलीप ट्रॉफी 2026: वेस्ट जोन टीम में बड़ा बदलाव, सरफराज खान की जगह 25 साल के जय गोहिल को मिला मौका फरहान अख्तर का रणवीर सिंह पर तीखा तंज: 'डॉन 3' की शूटिंग से 1 महीने पहले एक्टर के पीछे हटने पर बयां ... रूस की सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, यूक्रेन युद्ध का विरोध करने वाली एकमात्र पार्टी 'याब्लोको' चुनाव... प्राइमरी मार्केट में कमाई का महा-कुंभ: 30 सितंबर की SEBI डेडलाइन से पहले ₹45,000 करोड़ के IPO लाने क... होटल का Wi-Fi इस्तेमाल करते हैं तो हो जाएं सावधान! माइक्रोसॉफ्ट ने 'कैप्टिवक्रंच' साइबर अटैक को लेकर... नाग पंचमी 2026: सावन सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग! जानें नाग देवता की पूजा की परंपरा और कथा
मध्यप्रदेश

जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारियों ने कलेक्टर पर लगाए यह बड़े आरोप

रीवा। शहर में आज जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारियों ने निर्वाचन आयोग की कार्यशैली पर सवालिया निशान उठाए हैं, कांग्रेस पदाधिकारियों का आरोप है कि जिला कलेक्टर ने 1300 से भी अधिक पुलिस कर्मियों का मतदान ना कराकर उन्हें उनके मौलिक अधिकार से वंचित करने का कार्य भाजपा के इशारे पर किया है। इतना ही नहीं लगभग 2 हज़ार से भी अधिक दिव्यांग, बुजुर्ग भी प्रशासनिक लापरवाही के चलते अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाए, जो आपराधिक कृत्य की श्रेणी में आता है।

 कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जिला निर्वाचन अधिकारी भारतीय जनता पार्टी के एजेंट के रुप में कार्य कर रहे हैं ,जिससे जिला निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है, गौरतलब है कि जिला निर्वाचन अधिकारी ने 20 नवम्बर को अपने एक बयान में सम्बंधित पुलिसकर्मियों पर निर्धारित तिथि तक प्रपत्र भरकर सम्बंधित कार्यालय में जमा न करने की बात कही थी, जिसके बाद से कांग्रेस जिला कलेक्टर पर हमलावर हुई है।

Related Articles

Back to top button