ब्रेकिंग
Monsoon Withdrawal in CG: उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ से जल्द होगी मानसून की विदाई, मौसम विभाग ने दी जान... Bijapur CAF Jawan Death: सैंड्रा कैंप में तैनात विजेंद्र ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिज... Usri River Body Found: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का मामला, एसआईटी और खोजी कुत्ते की मदद से हो रही थी तला... Palamu Murder Case: चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी गठित, आईपीएस दिव्यांशु शुक्ल... Jharkhand Ration Dealers News: कमीशन बढ़ाकर 2 रुपये प्रति किलो करने की मांग, सर्वर समस्या से परेशान ... Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां...
धार्मिक

बस कुछ ही घंटों में बदलने वाली है इन लोगों की किस्मत, ग्रहों के राजकुमार बुध करेंगे राशि परिवर्तन

इंदौर। बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। यदि कुंडली में बुध मजबूत हो, तो व्यक्ति अपने जीवन में उच्च पद पर पहुंचता है। पंडित आशीष शर्मा के मुताबिक, 27 नवंबर को ग्रहों के राजकुमार बुध अपनी राशि बदलेंगे। यह राशि चक्र की सभी राशियों में घरों और ग्रहों की उपस्थिति के आधार पर परिणाम देंगे। इनमें से कुछ राशियों को फायदा होगा, तो कुछ राशियों को नुकसान होगा। इनमें 3 राशियों को सबसे ज्यादा फायदा होने वाला है। आइए, जानते हैं कि वे 3 राशियां कौन-सी हैं।

बुध का गोचर

बुध देव 27 नवंबर को सुबह 5:53 बजे वृश्चिक राशि को छोड़कर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। बुध इस राशि में कुल 31 दिनों तक रहेंगे। इसके बाद यह धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

मेष राशि

इस समय गुरु, मेष राशि में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के लोगों पर गुरु की विशेष कृपा बरस रही है। आय में वृद्धि होगी। व्यापार में भारी मुनाफा होगा। करियर और बिजनेस में खूब सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। सौभाग्य में वृद्धि होगी। जीवन में खुशहाली आएगी।

कुंभ राशि

बुध के राशि परिवर्तन से कुंभ राशि के जातकों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। इस राशि के लोगों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। भगवान गणेश की कृपा बरसेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। पैसों की बचत और निवेश दोनों कार्य में सफलता प्राप्ति होगी। करियर में सफलता मिलेगी। पार्टनरशिप में काम करने पर सफलता प्राप्त होगी।

मीन राशि

बुध के राशि परिवर्तन से मीन राशि के जातकों को काफी लाभ होने वाला है। करियर में नए रास्ते खुलेंगे। नौकरी करने जातकों की उन्नति हो सकती है। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंध में मजबूती आएगी। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। निजी जीवन सुखद बना रहेगा। छात्रों के लिए यह समय शानदार रहने वाला है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button