ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
मध्यप्रदेश

अंगदान की पत्नी से स्वीकृति, तीन लोगों को मिलेगा नया जीवन

भोपाल। दुर्घटना में घायल हुए पति राजेश अवस्थी के ठीक होने की आस शनिवार को पूरी तरह से ठूट गई। जब निजी अस्पताल के डाक्टरों की टीम ने उनके ब्रेन को मृत घोषित कर दिया। पति की मेडिकल स्थिति को सुनकर वे बेसुध हो गईं। होश में जब आईं तो राजेश की धर्मपत्नी सुषमा अवस्थी और उनके स्वजनों को उनकी स्थिति के बारे में समझाया गया और ब्रेन स्टेम डेथ के विषय में अवगत कराया गया । इसके बाद परिवार को अंगदान के लिए प्रेरित किया गया। परिवार ने स्वेच्छा से अंगदान करने की सहमति दी। परिवार की सहमति के बाद आर्गन डोनेशन की प्रक्रिया की शुरुआत की। प्रक्रिया के दौरान मरीज की किडनी, लिवर डोनेट योग्य पाए गए। इसकी जानकारी स्टेट आर्गन एंड टिशू ट्रांसप्लांट आर्गनाइजेशन (एसओटीटीओ) को सूचित किया गया। एसओटीटीओ ने लिवर बंसल अस्पताल और दोनों किडनी भोपाल के ही दो निजी अस्पताल को दीं। जिसके बाद राजधानी के सुपर स्पेशलिटी बंसल अस्पताल में देहदान करने वाले 53 वर्षीय मरीज राजेश अवस्थी के अंगों से तीन जरुरतमंदो को मिला नया जीवन दिया गया।

सड़क दुर्घटना में हुए थे घायल

53 वर्षीय मरीज राजेश अवस्थी भोपाल निवासी, 24 नवंबर को सड़क दुर्घटना उपरांत आपातकालीन स्थिति में निजी अस्पताल भोपाल में भर्ती कराया गया था। ब्रेन में गंभीर चोट और हैमरेज पाया गया। न्यूरो-सर्जन और इंटेंसिविस्ट, अधिकृत विशेषज्ञ सहित 4 डाक्टरों वाली बंसल अस्पताल की ब्रेन डेथ सर्टिफिकेशन कमेटी द्वारा क्लिनिकल जांच और एपनिया परीक्षण सहित मेडिकल जांच करके उन्हें ब्रेन स्टेम डेड घोषित कर दिया गया।

राजेश के परिवार का सम्मान किया

अंगदान के बाद प्रक्रिया पूरी होने के बाद राजेश अवस्थी की पार्थिव देह अस्पताल से बाहर लाया गया। पूरे अस्पताल के कारिडोर को फूलों से सजाया गया। परिजनों को पार्थिव शरीर सौंपने से पहले अस्पताल प्रबंधन ने राजेश की पत्नी सुषमा और परिजनों का सम्मान किया। इस दौरान पुलिस बैंड ने धुन बजाकर सलामी दी।

24 नवंबर को हादसे में हुए थे घायल

24 नवंबर को दुर्घटना में घायल 53 साल के राजेश अवस्थी को गंभीर हालत में बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके सिर में गहरे घाव थे। सीटी स्कैन में पता चला कि हादसे में सिर में घाव होने के साथ ब्रेन हैमरेज भी हुआ है। न्यूरो सर्जन और इंटेंसिविस्ट, अधिकृत विशेषज्ञ सहित चार डाक्टरों की ब्रेन डेथ सर्टिफिकेशन कमेटी ने क्लिनिकल जांच और एपनिया परीक्षण सहित मेडिकल जांच करके उन्हें ब्रेन स्टेम डेड घोषित कर दिया। किडनी और लिवर डोनेट किए गए!

Related Articles

Back to top button