ब्रेकिंग
लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी पास हुआ 'एंटी पेपर लीक बिल', राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून जोशीमठ के किमाणा गांव में भू-धंसाव से हड़कंप! चंडिका माता मंदिर क्षतिग्रस्त, प्राथमिक विद्यालय और पं... दिल्ली सरकार की बड़ी पहल: 'विद्या वाहिनी' योजना के तहत 1.40 लाख छात्राओं को मिलेगी मुफ्त साइकिल! CM ... 'Idiots' और 'Andhbhakts' टिप्पणी पर घिरे राहुल गांधी: अनुराग ठाकुर ने विशेषाधिकार समिति को मामला भेज... हरियाणा मतदाता सूची पुनरीक्षण: 26.29 लाख वोटरों के रिकॉर्ड में मिलीं गड़बड़ियां, 33 लाख नाम ड्राफ्ट ... समालखा नगर परिषद में सियासी ड्रामे का पटाक्षेप! मनीषा कुहाड़ निर्विरोध बनीं वाइस चेयरपर्सन हरियाणा में JBT शिक्षकों की TGT पदोन्नति प्रक्रिया तेज! 13 अगस्त तक मांगे आवेदन, DEEO पर गाज की तैया... ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा का धमाकेदार प्रदर्शन, जैवलिन थ्रो के फाइनल मे... पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: धारा 24(2) का सहारा लेकर नहीं खोले जा सकते दशकों पुराने भू... राज्यसभा में उठी गुरुग्राम में हाईकोर्ट सर्किट बेंच की मांग! सांसद संजय भाटिया ने 'टॉवर ऑफ जस्टिस' क...
मध्यप्रदेश

खाटू श्याम दर्शन करने जा रहे इंदौर के परिवार के साथ उज्जैन में हादसा, वृद्धा की मौत, चार घायल

उज्जैन। इंदौर से खाटू श्याम दर्शन करने के लिए जा रहे एक परिवार की कार को ढाबला रेहवारी के समीप डंपर चालक ने टक्कर मार दी। इससे कार सवार 70 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। वहीं, परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को आइसीयू में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस ने बताया कि 46 वर्षीय पवन पुत्र सुरेश गौड़ निवासी सुखलिया इंदौर अपनी मां प्रभावती गौड़ (उम्र 70 वर्ष), पत्नी क्षमा गौड़, पुत्री पूनम, पुत्र आयुष्मान (उम्र 11 वर्ष) के साथ रविवार तड़के कार से खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए जा रहे थे।

घायलों की हालत गंभीर

ढाबला रेहवारी के समीप तेज रफ्तार डंपर चालक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। इससे पवन की मां प्रभावती की मौत हो गई, जबकि हादसे में पवन, क्षमा, पूनम व आयुष्मान गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए सभी को उज्जैन के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक है। पुलिस ने आरोपित चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button