ब्रेकिंग
CREDA Recruitment Stay: मनीष गुप्ता सुप्रीम कोर्ट जजमेंट का हवाला, क्रेडा सेवाकर्ता इकाई भर्ती प्रक्... Bastar Fuel Crisis: बस्तर में पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत, थमे NMDC खदानों के ट्रकों के पहिए MCB News: घटई की ओदारी नदी में अवैध रेत उत्खनन पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, प्रशासन ने जब्त की पोकले... छत्तीसगढ़ सुशासन तिहार: सीएम साय ने महतारी वंदन योजना का लिया फीडबैक, कोसला में हाई स्कूल भवन का एला... Bastar Weather Update: दंतेवाड़ा और जगदलपुर में आंधी-बारिश से गिरा पारा; बीजापुर में आकाशीय बिजली से... Kawardha Crime News: कवर्धा के जंगल में अर्धबेहोश मिली नाबालिग, शराब पिलाकर दुष्कर्म करने वाले 2 आरो... मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: कुवांरपुर रेंज में फिर दिखा तेंदुआ; 5 मई को बुजुर्ग की जान लेने के बाद ग्... Railway Job Fraud: रेलवे में नौकरी के नाम पर ठगी, CBI ने इंटरनेशनल रेफरी और महिला वेटलिफ्टर को किया ... Kawardha Police Suicide: कवर्धा में लापता हेड कांस्टेबल की संदिग्ध मौत, पेड़ से लटकी मिली लाश PSPCL Meter Tender Controversy: पंजाब पावरकॉम के 1000 पावर क्वालिटी मीटर टेंडर पर उठे सवाल, CMD से ब...
मध्यप्रदेश

वैश्विक तिलहन बाजार में कमजोरी से सोया तेल में आंशिक गिरावट

इंदौर। वैश्विक तेल-तिलहन बाजारों में कमजोरी के बीच घरेलू बाजारों में भी सोया तेल में डिमांड का सपोर्ट जैसा होना चाहिए, वैसा नहीं है। इससे सोया तेल के दामों में करेक्शन देखने को मिला है। सोया तेल इंदौर घटकर 940-950, पाम तले 900 रुपये प्रति दस किलो रह गया।

गुरुनानक जयंती के कारण प्रदेश की अधिकांश मंडियां बंद होने के साथ ही एनसीडीईएक्स और एमसीएक्स वायदा मार्केट भी बंद होने से सोयाबीन की आवक कम रही। हालांकि, प्लांटों की खरीदी भी सोयाबीन में कमजोर बनी हुई है, जिससे सोयाबीन के दामों में भी तेजी नजर नहीं आ रही है।अमेरिका शिकागो सोयाबीन भी तीन सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गया है।

दरअसल, ब्राजील में पहले फसल के अनुमान में कटौती के बाद अब बरसात की उम्मीद से बाजार गिर गया है। सोया तेल में और करेक्शन देखने को मिल सकता है। ऐसे में व्यापारियों को केवल मांग के अनुसार ही खरीदारी करनी चाहिए जब तक कि कीमतें निचले स्तर पर स्थिर न हो जाएं। 1-25 नवंबर के बीच पाम तेल के उत्पादन में करीब 4.88 फीसद की गिरावट दर्ज की गई। छावनी मंडी में सोयाबीन 5100-5200, सरसों निमाड़ी 7000-7100, राइडा 5100-5200 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बताए गए।

लूज तेल के दाम – (प्रति दस किलो के भाव) मूंगफली तेल इंदौर 1570-1590, मुंबई मूंगफली तेल 1590, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 940-950, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 905-910, इंदौर पाम 900, मुंबई सोया रिफाइंड 950, मुंबई पाम तेल 835, राजकोट तेलिया 2470, गुजरात लूज 1550, कपास्या तेल इंदौर 870 रुपये प्रति दस किलो के भाव रहे।

प्लांट खरीदी भाव – सोयाबीन केपी निवाड़ी 5025, अंबिका कालापीपल 5100, नीमच प्रोटीन 5150, लक्ष्मी 5131, खंडवा आइल 5150, प्रेस्टीज 5125, अवी एग्रो 5075, धानुका 5135, केपी एग्री 5100, सांवरिया 5100, एमएस साल्वेक्स 5100, मित्तल 5100, धीरेंद्र सोया 5140, लाभांशी 5100, अमृत 5120, बंसल 5125, सूर्या 5110, आरएच सिहोनी 5150, स्नेहिल 5100, श्री महेश ऑयल 5100, सालासर 5150, प्रकाश 5160, बैतूल 5125, रामा 5000 रुपये।

कपास्या खली – (60 किलो भरती) इंदौर 1950, देवास 1950, उज्जैन 1950, खंडवा 1900, बुरहानपुर 1900, अकोला 2925 रुपये।

Related Articles

Back to top button